Skip to main content

अभिनेता विनोद यादव की भोजपुरी फ़िल्म ‘कर्म पुत्र’ का हुआ फ़र्स्ट लुक जारी

अभिनेता विनोद यादव की भोजपुरी फ़िल्म ‘कर्म पुत्र’ का हुआ फ़र्स्ट लुक जारी

लखनऊ। 'गुंडा' फिल्म से अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता विनोद यादव ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म 'कर्म पुत्र' का टीजर और फर्स्ट लुक अपने जन्मदिन पर रिलीज किया है। इस फ़िल्म में विनोद का लुक काफी खूंखार नजर आ रहा है और फिल्म की स्टोरी भी काफी जबरदस्त लग रही है। फिलहाल फ़िल्म का सिर्फ फर्स्ट लुक ही सामने आया है, जिसमें विनोद ने अपनी अभिनय का जौहर दिखा दिया है।

लखनऊ के रहने वाले विनोद यादव इस फ़िल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि इस फ़िल्म की अधिकांश शूटिंग लखनऊ में ही होगी। 

फिल्म में विनोद के अपोजिट माही खान नजर आ रही है, जो कि फिल्म के टीजर में कहीं पर भी नजर नहीं आई लेकिन कहा ये जा रहा है कि फ़िल्म में माही का किरदार काफी जबरदस्त दिखने वाला है। 

माही ने कई फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया है। वे इस समय कई प्रोजेक्ट को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस टीज़र लांच पर फ़िल्म से जुड़े सभी सदस्य नजर आए। इस फिल्म का निर्माण अन्नी फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। 

फिल्म के निर्देशक इकबाल बख्श है, जो कि पहले भी विनोद के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने विनोद को 'गुंडा' फिल्म में बतौर अभिनेता डायरेक्ट किया था। फ़िल्म के निर्माता वी कुमार एवं सह निर्माता साक्षी विनोद यादव हैं। फ़िल्म का लेखन विकाश विश्वकर्मा, छायांकन संतोष सिंह, नृत्य निर्देशन रिक्की गुप्ता, एक्शन जावेद आर. शेख, संकलन मोहम्मद अख्तर, प्रोडक्शन मैनेजर आलोकप्रि गुप्ता हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।