Skip to main content

स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका से सी.एम.एस. छात्र को मिली डाक्टरेट की उपाधि

स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका से सी.एम.एस. छात्र को मिली डाक्टरेट की उपाधि

लखनऊ, 5 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र राहुल त्रिवेदी ने विश्व की प्रख्यात स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका से डाक्टरेट की उपाधि अर्जित कर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। राहुल ने अभी हाल ही में स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘स्कैटरिंग माॅडल्स फाॅर डिजाइन एण्ड एनालिसिस आॅफ क्वान्टम हार्डवेयर’ विषय पर अपनी पी.एच.डी. पूरी की है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने  राहुल की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही विद्यालय के शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया जिनकी लगन व परिश्रम की बदौलत सी.एम.एस. छात्र शैक्षणिक जगत में नित नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त ने भी राहुल को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि राहुल शुरू से ही विद्यालय का अति मेधावी छात्र रहा है और भौतिक विज्ञान में उसकी खास रूचि रही है। विदित हो कि राहुल त्रिवेदी वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी श्री प्रशान्त त्रिवेदी एवं यूनिसेफ एक्जीक्यूटिव श्रीमती गीताली त्रिवेदी का पुत्र है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि आई.आई.टी. दिल्ली के टाॅपर रहे राहुल नेे 12वीं तक की स्कूली शिक्षा सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) से पूरी की एवं आई.आई.टी. दिल्ली से बी.टेक किया। इसके उपरान्त वर्ष 2016 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पी.एच.डी. हेतु स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका में एडमीशन लिया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में शिक्षा के दौरान ही राहुल ने 18वें एशियन फिजिक्स ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित किया। इसके अलावा, एस्टोनिया में आयोजित 42वें अन्तर्राष्ट्रीय फिजिक्स ओलम्पियाड में भी गोल्ड मेडल अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान व मेधात्व का परचम लहराया। स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी अपने मेधात्व के दम पर राहुल ने थाॅमस एण्ड साराह कैलाथ स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट फेलोशिप अर्जित की। राहुल के शोध कार्यो को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान पत्रिकाओं में व्यापक स्थान मिला है और इन सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं का बेहद प्रभावशाली बताया है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।