Skip to main content

महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित, सक्षम और सशक्त बनाने का संकल्प लिया

महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित, सक्षम और सशक्त बनाने का संकल्प लिया

लखनऊ 17 मार्च 2021: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की 2021 की थीम #Choose To Challenge के अनुरूप, देश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एक एमवे इंडिया पूरे भारत में महिला-केंद्रित कार्यक्रमों की भरमार के साथ महिलाओं के माह की शुरुआत कर रही है। वैश्विक विषय, जो यह दर्शाता है कि ‘जिस दुनिया को चुनौती दी गई है, वह एक सतर्क दुनिया है और चुनौती बदलाव का कारण बनती है’, के अनुरूप ही एमवे का उद्देश्य महिलाओं की उद्यमशीलता को उनकी वास्तविक क्षमता का पता लगाने के लिए उन्हें सही मंच प्रदान करके नए आयाम दिलाने का है। अपने 10 साल के विकास के दृष्टिकोण के भाग के रूप में संगठन महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें फिटनेस, स्वस्थ जीवन, खाना पकाने और सुंदरता के लिए उनके जुनून के लिए सहयोग देते हुए अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने और उसका संचालन करने का अवसर प्रदान करने पर केंद्रित है। देश के उत्तरी क्षेत्र में कंपनी ने #SheHero अभियान की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य एमवे में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना, सक्षम करना और सशक्त बनाना है।

#SheHero अभियान उन महिलाओं की सफलता, जो हमें प्रेरित करती हैं और अपने आपको पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से सफल बनाने के लिए प्रत्येक महिला में समाहित ताकत का जश्न मनाने के लिए लॉन्च किया गया। इस अभियान के माध्यम से हमने कई प्रेरणादायक और सूचनात्मक सत्र आयोजित किए, जहां हमारे एमवे डायरेक्ट सेलर्स ने महिलाओं को व्यवसायों के निर्माण और वित्तीय रूप से स्वतंत्र होने के लिए उदित होने और नियंत्रण करने की आवश्यकता संबंधी विचार साझा किए। इसके अलावा टीम ने महिलाओं के लिए तेजी से सामाजिक और डिजिटल रूप से जुड़ती जा रही दुनिया में अपने व्यवसाय और ब्रांडिंग कौशल को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए। महिला उद्यमियों को सहयोग देने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की आवश्यकता पर जोर देने के लिए हमने पैनल चर्चाओं, विशेषज्ञ वक्ता कार्यक्रमों और पोषण, सौंदर्य और भोजन पकाने के बर्तन जैसी उत्पाद श्रेणियों से संबद्ध सत्रों के साथ-साथ युवा महिला उद्यमियों के साथ भी एक सत्र आयोजित किया। पूरे उत्तरी क्षेत्र से 5000 से अधिक महिलाएं डायरेक्ट सेलर्स और रिटेलर्स इन सत्रों में शामिल हुईं।

एमवे इंडिया के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, नॉर्थ एंड साउथ रीजन श्री गुरशरण चीमा ने इस अवसर पर विस्तार से कहा, “हमारा दृढ़ विश्वास है कि महिलाएं परिवर्तन के लिए एक शक्तिशाली उत्प्रेरक के रूप में आंतरिक भूमिका निभाती हैं। संभावनाएं अनंत हैं और एमवे में हम व्यापार विकास को समर्थन प्रदान करने के लिए नियमित कार्यक्रमों और मध्यवर्तनों के साथ समान व्यापार अवसर प्रदान करके वर्षों से महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने का काम करते रहे हैं। महिलाओं और उनके योगदान का सम्मान करते हुए हम मार्च को महिलाओं के माह के रूप में मना रहे हैं। समारोहों के एक हिस्से के रूप में हमने अपनी महिला डायरेक्ट सेलर्स की दक्षताओं को बढ़ाने के लिए वैचारिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है, जिन्हें उनकी क्षमता और अपने व्यवसाय के लिए प्रतिबद्धता के आधार पर चुना जाता है। मेरा मानना है कि उनकी उद्यमशीलता की यात्रा में एक महिला का समर्थन करना न केवल एक पीढ़ी, बल्कि पूरे देश को उन्नति करने में मदद कर सकता है।”

एमवे एक समान अवसर प्रदान करने वाला संगठन है और भारत में महिला उद्यमिता के प्रति अपने योगदान को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है। कंपनी महिलाओं के विकास को गति देने की दिशा में काम कर रही है, जो भारत की विकास की कहानी को नितांत जरूरी प्रोत्साहन प्रदान करेगी। आईएमएफ के अनुसार यदि सभी कामकाजी उम्र की महिलाएं कार्यबल का हिस्सा बनती हैं, तो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत 27% ज्यादा धनी देश होगा। एक बहु-हितधारक दृष्टिकोण इस परिदृश्य में एक व्यापक समर्थन प्रणाली बनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो कार्यबल में महिलाओं की सहभागिता को बढ़ावा देता है और प्रेरित करता है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।