Skip to main content

‘इश्क पर ज़ोर नहीं’, दो अलग-अलग व्यक्तित्व के लोगों की एक अनोखी लव स्टोरी

‘इश्क पर ज़ोर नहीं’,  दो अलग-अलग व्यक्तित्व के लोगों की एक अनोखी लव स्टोरी

  • शादी और प्यार को लेकर देखिए अहान और इश्क की तकरार, शुरू हो रही है आज रात से, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे

Lucknow , 15 March, 2021। मल्होत्रा खानदान का जगमगाता चिराग अहान मल्होत्रा एक युवा, जोशीला और सफल एंटरप्रेन्योर है, जो एक अनुशासित और नियंत्रित जीवन जीता है। वो इश्की से बिल्कुल जुदा है, जो एक साधारण परिवार से है, और कड़ी मेहनत में यकीन रखती है। इश्की स्वभाव से खुले विचारों की है और उमंगों से भरी है। यदि दोनों के व्यक्तित्व की बात की जाए तो इश्की और अहान में जमीन-आसमान का फर्क है। शादी को लेकर दोनों की अपनी-अपनी स्पष्ट राय है। अहान के अनुसार, उसका जीवन साथी ऐसा होना चाहिए, जो पारिवारिक मूल्यों को समझे और घर के कामकाज संभाले। दूसरी ओर, इश्की दुनिया में प्यार को सबसे ज्यादा अहमियत देती है। शादी को लेकर अलग है दोनों की सोच... पर क्या होगा जब लव करेगा इन्हें अप्रोच?

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन प्रस्तुत करता है 'इश्क पर ज़ोर नहीं', जो अहान और इश्की की नए जमाने की युवा प्रेम कहानी है। ये दोनों इंसान न सिर्फ व्यक्तित्व में एक दूसरे से अलग हैं, बल्कि शादी को लेकर इन दोनों की सोच में भी जमीन-आसमान का अंतर है। इस शो में अक्षिता मुद्गल इश्की का रोल निभा रही हैं और परम सिंह, अहान मल्होत्रा के किरदार में हैं। इस शो का निर्माण फोर लायन्स फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। 'इश्क पर ज़ोर नहीं' आज रात से शुरू हो रहा है और इसका प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर किया जाएगा।

अहान मल्होत्रा बिजनेस की दुनिया में एक मशहूर नाम है। लोगों ने उसे कभी मुस्कुराते हुए नहीं देखा, लेकिन सच तो यह है कि अहान मुस्कुराता भी है... और वो भी तब, जब वो अपने परिवार और भाई बहनों के साथ होता है। अपनी बहन सोनू (शगुन शर्मा) और कज़िन कार्तिक (रजत शर्मा) से उसका एक खास नाता है। शादी को लेकर अहान की पुरानी सोच के चलते कार्तिक और सोनू दोनों ही उसे चिढ़ाते हैं। दूसरी ओर, इश्की जिंदगी को भरपूर तरीके से जीने में यकीन रखती है। उसके लिए प्यार एक ऐसी चीज है, जो जिंदगी में किसी भी मुश्किल का सामना कर सकता है। इश्की के नाम में ही इश्क है!

जब इतनी जुदा सोच रखने वाले इन दो इंसानों का आमना-सामना होगा, तो दोनों की तकदीर कैसे उन्हें मिलाएगी? जानने के लिए देखिए, 'इश्क पर ज़ोर नहीं', शुरू हो रहा है आज रात से, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर। 

टिप्पणियां: आशीष गोलवलकर, हेड – कॉन्टेंट, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एंड डिजिटल बिजनेस "हमारी इस साल की शुरुआत बढ़िया रही और हम दर्शकों के लिए इसी तरह के अलग-अलग कार्यक्रम पेश करते रहेंगे। 'इश्क पर ज़ोर नहीं' में इत्तेफाक से मिले दो ऐसे लोगों का रोमांस है, जिनमें दूर-दूर तक कोई समानता नहीं। शादी, रिश्तों और परिवार को लेकर दोनों के अलग-अलग नजरिए हैं। यह एक ताजगी भरी युवा प्रेम कहानी है, जिसमें अपने-से लगने वाले किरदार हैं। इस शो के लिए गुल खान और दीप्ति कलवानी के साथ साझेदारी करते हुए हमें बहुत अच्छा लग रहा है। हमें यकीन है कि दर्शक इस शो का मजा लेंगे।"

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम