Skip to main content

जब फौजी सरहद पर जंग लड़ते हैं तब एक जंग उनका परिवार भी लड़ रहा होता है।

जब फौजी सरहद पर जंग लड़ते हैं तब एक जंग उनका परिवार भी लड़ रहा होता है।

  • हर दिल को छू लेगी फिल्म फौजी कॉलिंग
  • 25 फरवरी को रिलीज़ होने वाली फिल्म फौजी कॉलिंग की पूरी टीम प्रमोशन के लिए पहुंची लखनऊ 

लखनऊ। सरहद पर हाथ में बंदूक लेकर देश की रक्षा करने वाले हर फौजी के जज़्बे में देशभक्ति की भावना के साथ ही उसका परिवार की हिम्मत भी छुपी होती है। जब फौजी सरहद पर जंग लड़ते हैं तब एक जंग उनका परिवार भी लड़ रहा होता है। एक फौजी के परिवार की मनोस्थिति और जज़्बे को पर्दे पर पेश करने जा रही है 25 फरवरी को रिलीज़ हो रही फिल्म "फौजी कॉलिंग"। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए पूरी टीम मंगलवार को लखनऊ के फ़ीनिक्स प्लासिओ मॉल स्थिति आइनॉक्स पहुंची। ओवेज़ प्रोडक्शंस और रनिंग हॉर्सेज फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी फिल्म फौजी कॉलिंग का ट्रेलर हाल में ही रिलीज़ हुआ है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया है। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर आर्यन सक्सेना ने प्रेस से चर्चा के दौरान बताया कि यह फिल्म हर फौजी के परिवार की जंग की कहानी बयां करती है। एक फौजी के घर में होली और दीवाली की खुशियां तो उसके घर लौटने पर ही मनाई जाती है। यह फौजी पिता और उसकी बेटी के रिश्तों की भावनात्मक कहानी है। 

फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे ख्यात अभिनेता शरमन जोशी ने आइनॉक्स में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि एक फौजी को हर पल मौत के साये में खड़े रहकर भी अपनी जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत से निभाने की हिम्मत उसके परिवार से ही मिलती है। यदि फौजी का परिवार ही हिम्मत हर जाए तो फौजी की हिम्मत भी टूट सकती है। यह फिल्म फौजी के परिवार की हिम्मत और संघर्ष दोनों की कहानी को बखूबी लोगों तक पहुंचाएगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म लोगों के दिल को छू लेगी और इस फिल्म को देखने के बाद हर व्यक्ति में मन में हमारे देश की रक्षा करने वाले हर सिपाही के लिए इज्जत और बढ़ जाएगी। 

व्हाइट वेगन एंटरटेनमेंट और ग्लैमर विजन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान फिल्म में लीड रोड निभा रही एक्ट्रेस बिदिता बाग़ ने कहा कि मैं केंद्रित विद्यालय की स्टूडेंट रही हूँ और उस दौरान मेरे साथ कई ऐसे बच्चे भी पढ़ते थे, जिनके पिता फ़ौज में थे इसलिए मैंने एक फौजी के परिवार और बच्चों की भावनाओं को बहुत करीब से महसूस किया है। इस फिल्म के लिए भी मैंने कई फौजियों के परिवार के इंटरव्यू पढ़े और उन्हें जानने की कोशिश की है। यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है और मेरे दिल के बहुत करीब है। 

एक्टर विक्रम सिंह कहते हैं कि अब तक हम सैनिकों की बहादुरी की कहानिया देखते और सुनते आएं है। इस फिल्म के जरिए हम फौजियों के भावनात्मक पक्ष से भी दुनिया को रूबरू करवाने की कोशिश कर रहे हैं। किस तरह एक फौजी का परिवार उसके घर लौटने की राह देखता है और एक दिन जब उसके कभी भी घर ना लौट पाने की खबर आती है तो उसके परिवार पर क्या बीतती है, यह फिल्म उसी भावनात्मक पहलु को बहुत सशक्त तरीके से लोगों तक पहुंचाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम