Skip to main content

अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यिक-साँस्कृतिक महोत्सव ‘यूफोरिया-2021’ पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यिक-साँस्कृतिक महोत्सव ‘यूफोरिया-2021’ पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

लखनऊ, 9 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा आॅनलाइन आयोजित किये जा रहे पाँच दिवसीय साहित्यिक एवं साँस्कृतिक महोत्सव ‘यूफोरिया-2021’ का आज रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर देश-विदेश के प्रतिभागी विजयी छात्रों को सम्मानित किया। इस अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक महोत्सव में रूस, बांग्लादेश, नेपाल, शारजाह, कुवैत एवं भारत के विभिन्न राज्यों से मेधावी छात्रों ने प्रतिभाग किया। 

‘यूफोरिया-2021’ के अन्तर्गत आयोजित गंधद्रव्यानी (फोटोग्राफी) प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार डेलही पब्लिक स्कूल, एल्डिको, लखनऊ के शुभ्रो दास को मिला जबकि रंगमंच (मोनो एक्टिंग) प्रतियोगिता में पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जालंधर, पंजाब के गगनदीप कौर ने प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। इसी प्रकार, कला स्रोत (पेन्टिंग) प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की अनन्या दीक्षित, नटराज: नृत्य संगम (नृत्य) प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की काव्या रामकृष्णन, मधुबनी म्यूसिंग्स (मधुबनी पेन्टिंग) प्रतियोगिता में ें सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की पावनी गुप्ता, संगीत साधना (एकल गायन) प्रतियोगिता में सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के अभिनव तिवारी, अलंकरण (बुक कवर डिजाइनिंग) प्रतियोगिता में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, कानपुर के संपदा कपूर, क्रिया योग (योग प्रतियोगिता) में पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जालंधर, पंजाब की वैष्णवी, गीतांजलि (पोएट्री राइटिंग) प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की यशी त्रिपाठी, शुभाषिता (भाषण) प्रतियोगिता में  सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की श्रेयसी गुप्ता, शुभ लेखनम (निबन्ध लेखन) प्रतियोगिता में द फ्यूचर फाउण्डेशन स्कूल की एगोमोनी चक्रवर्ती, तेनाली प्रश्नावली (क्विज) प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के प्रखर पाण्डेय, वर्डस्मिथ प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की सान्वी डे, मीलेन्ज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के श्रीम त्रिपाठी, वर्डप्ले प्रतियोगिता में श्रीराम स्कूल, गुड़गांव के कबीर मेनन ने प्रथम पुरस्कार जीता। इसी प्रकार, शाष्त्रार्थ (वाद-विवाद) प्रतियोगिता में सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन (पक्ष) एवं इण्डियन एजूकेशन स्कूल, कुवैत (विपक्ष) अव्वल रहे तो वहीं दूसरी ओर समुद्र मंथन (बिजनेस प्रजेन्टेशन) प्रतियोगिता में ब्लू बेल्स माॅडल स्कूल, गुड़गांव ने प्रथम पुरस्कार अर्जित कर बाजी मारी। टर्नकोट इन थियेटर प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ने प्रथम पुरस्कार जीता।

‘यूफोरिया-2021’ संयोजिका एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त ने इस अवसर पर कहा कि यह महोत्सव भावी पीढ़ी की बहुमुखी प्रतिभा के विकास के साथ ही उनमें मानवीय एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण को विकसित करने में सफल हुआ है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद्  डा. जगदीश गाँधी ने भी सभी प्रतिभागी छात्रों को आशीर्वाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।