Skip to main content

अन्तर्राष्ट्रीय अंग्रेजी भाषा महोत्सव ‘मीलेन्ज-2021’का सी.एम.एस. में ऑनलाइन भव्य उद्घाटन

 

अन्तर्राष्ट्रीय अंग्रेजी भाषा महोत्सवमीलेन्ज-2021’का सी.एम.एस. में ऑनलाइन  भव्य उद्घाटन

लखनऊ, 24 फरवरी: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंग्रेजी भाषा महोत्सवमीलेन्ज-2021’ का आज आॅनलाइन भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डा. अमृता दास ने अपने संबोधन में कहा कि अंग्रेजी भाषा पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुकी है और यह भाषा हमें एक नई विश्व संस्कृति की ओर ले जा रही है। आज के बदलते परिवेश में हमें अपनी मातृभाषा हिन्दी के साथ-साथ बच्चों को अंग्रेजी भाषा साहित्य का भी ज्ञान कराना आवश्यक है। विदित हो कि सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा तीन दिवसीयमीलेन्ज-2021’ का ऑनलाइन  आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत कक्षा-4 से 8 तक के छात्रों के लिए अंग्रेजी भाषा पर आधारित विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं जैसे गेस गुड वर्ड, टेल--टेल, मोनोएक्ट इन थिएटर, टर्नकोट इन पोएम एवं जस्ट--मिनट आदि आयोजित की जा रही है।

            इससे पहले, ‘मीलेन्ज-2021’ के वर्चुअल उद्घाटन समारोह में शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का शुभारम्भ स्कूल प्रार्थना, सर्वधर्म एवं विश्व एकता प्रार्थना से हुआ। इसके अलावा, ‘वल्र्ड पार्लियामेन्ट के शानदार प्रदर्शन द्वारा छात्रों ने विश्व की जटिल समस्याओं पर विचार-विमर्श किया इनके समाधान भी बताये। समारोह में बड़े ही अनूठे अंदाज में देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों का परिचम प्रस्तुत किया गया।

            इस अवसर पर बोलते हुए सी.एम.एस. संस्थापक प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि इस बात को हमें खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए कि अंग्रेजी भाषा अब दुनिया भर के लोगों से सम्पर्क स्थापित करने वाली लिंक भाषा बन गयी है। इसलिए यह आज की परम आवश्यकता है कि हम छात्रों को उच्च कोटि का अंग्रेजी ज्ञान दें और पूरे विश्व के छात्रों को एकता के सूत्र में बाँधे। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि अंग्रेजी आज एक ग्लोबल भाषा के रूप में सबसे सक्षम है। सी.एम.एस. की फिलाॅसफीजय जगतकी भावना को दुनिया भर में पहुचाने में यह भाषा बेहद उपयोगी सिद्ध हुई है। विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय समारोहों के माध्यम से सी.एम.एस. छात्रों को उच्चकोटि का ज्ञान देने के साथ ही एकता, शान्ति विश्व नागरिकता की शिक्षा भी दे रहा है।मीलेन्ज-2021’ की संयोजिका एवं सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती वीरा हजेला ने इस अवसर पर सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने कहा किमीलेन्ज-2021’ की प्रतियोगिताएं देश-विदेश के छात्रों को सिर्फ छात्रों को अंग्रेजी भाषा का उत्कृष्ट ज्ञान करायेंगी अपितु उनका मनोबल आत्मविश्वास बढ़ाकर उनमें चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार करने की हौसला-अफजाई भी करेंगी। श्री शर्मा ने बताया कि मीलेन्ज की प्रतियोगिताएं 26 एवं 27 जनवरी को आॅनलाइन आयोजित की जायेंगी और जूम एप पर सजीव प्रसारण किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम