Skip to main content

1962: द वॉर इन द हिल्स; युद्ध की एक अनसुनी कहानी

1962: द वॉर इन द हिल्स; युद्ध की एक अनसुनी कहानी

  • अभय देओल अभिनीत एवं महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी प्रेज़ेंट्स 1962: द वॉर इन द हिल्स; युद्ध की एक अनसुनी कहानी, जिसने लड़ाई का स्वरूप बदल दिया
  • सच्ची घटनाओं से प्रेरित अदम्य हिम्मत और साहस की अनकही कहानी, जिसमें 125 सैनिकों ने बहादुरी से 3000 चीनी सैनिकों का सामना किया

मुंबई, 16 फरवरी, 2021। लगभग 60 साल पहले हमारे सैनिकों ने हमारे देश के अभिन्न अंग, लद्दाख की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं बहादुरी का परिचय दिया। यह लड़ाई हम आज तक लड़ रहे हैं। यह 125 सैनिकों की कहानी है, जिन्होंने हिम्मत के साथ 3000 चीनी सैनिकों का सामना किया। उनके इस साहस ने इस लड़ाई की कहानी बदल दी। सच्ची घटनाओं से प्रेरित, हॉटस्टार स्पेशल्स 1962: द वॉर इन द हिल्स प्रस्तुत कर रहा है। यह कहानी उन हिम्मती सैनिकों की है, जिन्होंने बहुत सामान्य युद्ध सामग्री होते हुए भी अपने मुकाबले बहुत ज्यादा संख्या में आए सैनिकों को हमारी सीमाओं में घुसपैठ करने से रोक दिया। यह सेना के इतिहास में सबसे महान मुकाबलों में से एक बन गया है।

यह कहानी भारत के इतिहास की समान कहानियों से प्रेरित है, और आज के संदर्भ में जब चीनी घुसपैठ के चलते सीमा पर तनाव बढ़ गया है, तो यह कहानी हमारे सैनिकों की अजेय बहादुरी की याद दिलाती है।

अपनी अद्वितीय भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले, अभिनेता अभय देओल इस बार सैनिक की वेशभूषा में दिखेंगे। वो मेजर सूरज सिंह का किरदार निभा रहे हैं, जो ‘सी कंपनी’ नाम की एक बटालियन का नेतृत्व करते हैं। इस सीरीज़ में आकाश ठोसर, सुमीत व्यास, रोहन गंडोत्रा, अनूप सोनी, मेयांग चेंग, माही गिल, रोशेल राव, हेमल इंगले आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 

एरे स्टूडियो के साथ साझेदारी में प्रोड्यूस किए गए इस 10 एपिसोड के युद्ध ड्रामा की कहानी चारुदत्त आचार्य ने लिखी है और इसका निर्देशन बॉलिवुड के सर्वोत्तम फिल्म निर्माताओं में से एक, महेश मांजरेकर ने किया है। उन्होंने न केवल युद्ध का खूबसूरती से चित्रण किया है, बल्कि सैनिकों के व्यक्तिगत जीवन एवं देश सेवा के लिए उनका बलिदान भी दिखाया है।

विश्वप्रसिद्ध एक्शन कोरियोग्राफर डॉन ली, जिन्होंने अनेक शानदार फ्रेंचाईज़ी, जैसे पाईरेट्स ऑफ कैरिबियन, स्टार ट्रेक आदि का निर्देशन किया है, इस सीरीज़ में उन्होंने सभी एक्शन सीक्वेंस कोरियोग्राफ की हैं और हर सैनिक की लड़ाई का तरीका अद्वितीय रूप में दिखाया है। यह सीरीज़ लद्दाख और भारत के दूरदराज के गांवों में शूट की गई है, जिससे यह शो वास्तविक और विश्वसनीय दिखा है। संगीत कहानी का अभिन्न हिस्सा है। यह चाहत, गर्व और देश सेवा जैसी अनेक भावनाओं को उभारकर प्रस्तुत करता है। हितेश मोदक ने भारत के सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स - सुखविंदर सिंह, विजय प्रकाश, सलमान अली, शैली बिदवाईकर और शाहजहां मुजीब आदि की आवाज में 7 गाने कंपोज़ किए हैं। द वॉर इन द हिल्स केवल डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी और डिज़्नी+ हॉटस्टार प्रीमियम पर 26 फरवरी, 2021 को रिलीज़ होगी।

डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने कहा, ‘‘1962: द वॉर इन द हिल्स इतिहास के उस हिस्से को चित्रित करने के मेरे सपने का परिणाम है, जो लंबे समय पहले भुला दिया गया। इन 125 सैनिकों का सफर क बयां करती सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह कहानी सुनाई जाने योग्य है। हर किरदार के साथ न्याय करने के लिए हमें सालों तक कहानी लिखनी पड़ी। सेट-अप, कॉस्ट्यूम आदि के साथ वास्तविक स्थानों पर शूटिंग से लेकर, 1962 के युग के चित्रण तक यह प्रोजेक्ट हर मामले में स्मरण योग्य है। लेकिन यह कहानी केवल युद्धभूमि तक सीमित नहीं, इसमें हमें सैनिकों के जीवन, उनके प्यार, इच्छाओं और उनके बलिदानों को दिखाया गया है।’’

अभिनेता अभय देओल ने कहा, ‘‘ऐतिहासिक महत्व की ऐसी कहानियों को सुनाया जाना चाहिए। मेरे लिए मेजर सूरज सिंह की शक्ति, उनके साहस और युद्धभूमि में अंतिम चरण तक अपनी सेना के नेतृत्व की क्षमता को प्रस्तुत करना मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी की तरह था, साथ ही एक पिता एवं एक पति के रूप में वो अपने जीवन में संतुलन कैसे बिठाते हैं, हमें यह भी प्रदर्शित करना था। यह साहस की अद्भुत कहानी है, जो हर भारतीय के जीवन से जुड़ी है, फिर चाहे वो किसी भी समुदाय या संस्कृति के हों।’’

अभिनेता माही गिल ने कहा, ‘‘1962: द वॉर इन द हिल्स इतिहास की कहानी है, लेकिन यह आज के समय का प्रतिबिंब प्रतीत होती है। यह कहानी न केवल राजनैतिक और भौगोलिक, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी युद्ध के विभिन्न पक्ष दिखाती है। उन सैनिकों के परिवारों पर भी समान फोकस दिया गया है, जिसके कारण इसका दायरा युद्ध ड्रामा के मुकाबले बहुत विशाल है।’’

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।