Skip to main content

गोमती नदी के दोनों तटों पर होगा 04 लेन सड़क का निर्माण

गोमती नदी के दोनों तटों पर होगा 04 लेन सड़क का निर्माण 

  • बसंतकुंज योजना से शहीद पथ तक यात्रा के समय में होगी लगभग 50 प्रतिशत की बचत
  • 04 लेन सड़क ग्रीन काॅरीडोर, पर्यावरण के अनुकूल व ईंधन की खपत कम होने से पर्यावरण को होगा लाभ

दिनांक: 21 फरवरी, 2021, लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में लखनऊ शहर के दोनों तटबन्धों पर ग्रीन काॅरीडोर बनाये जाने सम्बन्धी परियोजना की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण/जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। 

अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने परियोजना के वित्त पोषण पर अपर मुख्य सचिव सिंचाई, अपर मुख्य सचिव नगर विकास, अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग व प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन से विचार-विमर्श कर निर्देश दिये कि परियोजना हेतु आवास विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करें तथा परियोजना के सन्निकट विभिन्न विभागों की शासकीय भूमियों को सम्बद्ध करते हुए निजी सहभागिता के आधार पर परियोजना का वित्त पोषण किये जाने की आवश्यकता को देखते हुए डीपीआर तैयार कराएं। उन्होंने कहा कि डीपीआर बनाये जाने हेतु भारत सरकार की संस्था यू0एम0टी0सी0 का सहयोग भी लिया जा सकता है तथा इस विकल्प पर भी विचार कर लिया जाये कि परियोजना के वित्त पोषण हेतु भारत सरकार से किस प्रकार की सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने निर्देश दिये कि जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर विकास विभाग व आवास एवं शहरी नियोजन अपने बजट को इस परियोजना हेतु डबटेलिंग करते हुए वांछित कार्यवाही समन्वय के साथ पूर्ण कराएं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि अविलम्ब डी0पी0आर0 बनाये जाने की कार्यवाही पूर्ण कराते हुए इस वर्ष के अन्त तक कार्य प्रारंभ कराये जाने हेतु सभी विभागों से समन्वय करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। बैठक में उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण/जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने प्रथम चरण में आई0आई0एम0 रोड से शहीद पथ के मध्य मिसिंग लेन को पूर्ण करते हुए 04 लेन सड़क निर्माण की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए बताया कि इससे शहर की यातायात समस्या में अपेक्षित सुधार होगा, अपितु यात्रा समय में भी कमी लाते हुए ईंधन की खपत व प्रदूषण में कमी होगी। द्वितीय चरण में शहीद पथ से किसान पथ के मध्य ग्रीन काॅरीडोर बनाया जाना प्रस्तावित किया गया तथा जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि दोनों चरणों में गोमती नदी के दोनों तटबन्धों को सम्मिलित करते हुए अवशेष 25.2 किमी0 का बन्धा निर्माण, 7.35 किमी0 के तीन उपरिगामी सेतु तथा 8.45 किमी0 पर बन्धे के चौड़ीकरण व सड़क निर्माण कार्य की आवश्यकता होगी, जिस हेतु 2603.50 करोड़ की परियोजना लागत अनुमानित है, जिसमें से रु0 1754.65 करोड़ की लागत प्रथम चरण हेतु व रु0 728.40 करोड़ द्वितीय चरण हेतु व्यय किये जाने का अनुमान है। 

बैठक में अपर मुख्य सचिव जल शक्ति विभाग टी0 वेंकटेश, अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन दीपक कुमार, विशेष सचिव वित्त शुभ्रा मित्तल, कंसल्टेंट एरिनम कंसलटेंसी सर्विसेज प्रा0लि0 व यू0एम0टी0सी0 के प्रतिनिधि सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।