Skip to main content

'इण्डिया फिट एण्ड यंग' का संदेश दिया सी.एम.एस. छात्रों ने

 

योगा, एरोबिक्स एवं शारीरिक क्षमताओं का जोरदार प्रदर्शन कर 'इण्डिया फिट एण्ड यंग' का संदेश दिया सी.एम.एस. छात्रों ने

लखनऊ, 21 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) एवं स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इण्डिया द्वारा काउन्सिल फॉर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.), नई दिल्ली के सहयोग से आज सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के विशाल प्रांगण में 'फिट इण्डिया सेलिब्रेशन' का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों व शिक्षकों ने विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं एवं पी.टी. डिस्प्ले, योगा, एरोबिक्स आदि के माध्यम से चुस्ती-फुर्ती व दमखम का भरपूर प्रदर्शन कर इण्डिया फिट एण्ड यंग' का सन्देश दिया।

इससे पहले, मुख्य अतिथि श्री सुजीत कुमार श्रीवास्तव, पूर्व ओलम्पियन एवं हॉकी खिलाड़ी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आज के तकनीकी व तनावपूर्ण दौर में शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है और इसके लिए फिटनेस पर ध्यान देना बहुत जरूरी हैयह बहुत अच्छी बात है कि वर्तमान पीढ़ी फिटनेस को लेकर बहुत जागरूक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि खेलकूद को पाठ्यक्रम का एक अनिवार्य अंग बनाने की महती आवश्यकता है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वागत गान, स्कूल प्रार्थना, सर्व-धर्म व विश्व एकता प्रार्थना के प्रस्तुतीकरण से हुआ जिसके माध्यम से विश्व एकता व विश्व शान्ति का संदेश सारी दुनिया में प्रवाहित हुआ। इस अवसर पर छात्रों व शिक्षकों ने स्पॉट जॉगिंग एवं जम्पिंग जैक, योगा, फ्री-हैण्ड एक्सरसाइज, एरोबिक्स, स्किपिंग चैलेन्ज, फैमिली फिटनेस चैलेन्ज, क्रिसमस कैरोल आदि विभिन्न यौगिक क्रियाओं व व्यायाम द्वारा चुस्ती-फुर्ती व दमखम का जोरदार प्रदर्शन कियासी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर कहा कि

सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान जीवन शैली को देखते हुए खेलकूद, यौगिक क्रियाओं एवं शारीरिक व्यायाम हेतु भावी पीढ़ी को प्रेरित करना हम सबका परम दायित्व है ताकि एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की स्थापना संभव हो सकेकार्यक्रम की संयोजिका एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त ने कहा कि वर्तमान कोरोना काल में फिटनेस का महत्व और अधिक बढ़ गया है। अब समय आ गया है कि हम अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाकर जीवन को और अधिक क्रियाशील व उपयोगी बनाएंउन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह समारोह छात्रों व युवा पीढ़ी को फिटनेस के प्रति जागरूक करने में महत्वपर्ण साबित होगा।


 


       

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।