Skip to main content

सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों में धूमधाम से मना ‘क्रिसमस उत्सव’

 


सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों में धूमधाम से मनाक्रिसमस उत्सव

लखनऊ, 24 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के विभिन्न कैम्पसों में बड़े ही उल्लासपूर्ण वातावरण मेंक्रिसमस उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा नृत्य संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच प्रभु ईशु की महिमा का गुणगान करते भजनों गीतों (क्रिसमस कैरॅल्स) की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शक झूम उठे। सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा आयोजितक्रिसमस उत्सव में छात्रों ने समूह गान, ब्राडवे, नीड लिटिल क्रिसमस, क्रिसमस एट आॅल, येेरूशलम चैलेन्ज, दिस लिटिल लाइट आॅफ माइन, कोरियोग्राफी आदि एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुतियों की इन्द्रधनुषी छटा प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सी.एम.एस. संस्थापक प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी, चीफ एक्जीक्यूटिव आॅफीसर श्री रोशन गाँधी, सी.एम.एस. जाॅपलिंग रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती शिप्रा उपाध्याय समेत कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से समारोह की गरिमा को बढ़ाया।

            सी.एम.एस. संस्थापक प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि प्रभु यीशु ने अपने जीवन में स्वयं कष्ट उठाकर, त्याग, तपस्या एवं बलिदान द्वारा सारी मानवता को खुशहाली अमन-चैन का संदेश दिया है और इस संदेश को धरती के कोने-कोने तक पहुँचाने की हम सभी जिम्मेवारी है, तभी इस विश्व समाज में सुख शान्ति संभव है। सी.एम.एस. के चीफ एक्जीक्यूटिव आॅफीसर श्री रोशन गाँधी ने सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के समारोह छात्रों को समाज का सभ्य सुसंस्कृत नागरिक बनाने में मदद करते है। सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय ने कहा कि इस समारोह का उद्देश्य छात्रों में सर्वधर्म समभाव की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने आगे कहा कि यदि सभी लोग एक साथ मिलकर प्रभु की प्रार्थना करें तो सबमें आपसी प्रेम भाव भी बढ़ जायेगा और संसार में सुख, एकता, शान्ति, करूणा, त्याग, न्याय एवं अभूतपूर्व समृद्धि जायेगी।

            सी.एम.एस. चैक कैम्पस द्वारा आयोजितक्रिसमस उत्सव में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर छात्रों को प्रभु यीयु की महिमा से अवगत कराया गया तथापि छात्रों ने क्रिसमस गीत एवं लघु नाटिकाओं के शानदार प्रस्तुतिकरण द्वारा एकता, शान्ति, सद्भाव भाईचारे की भावना को जन-जन तक पहुँचाया। इसी प्रकार, सी.एम.एस. अशर्फाबाद  कैम्पस द्वारा भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस उत्सव मनाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।