Skip to main content

विंक म्यूजिक पर भारत की सबसे बड़ी दीपावली पार्टी का आयोजन

विंक म्यूजिक पर भारत की सबसे बड़ी दीपावली पार्टी का आयोजन



  • अमित त्रिवेदी, बेनी दयाल, डीजे सुकेतु और हार्डी संधू द्वारा इस पार्टी में लाइव म्यूजिकल परफॉरमेंस होगी

  • एयरटेल थैंक्स और विंक म्यूजिक के प्रीमियम कस्टमर्स को फ्री-एक्सेस की सुविधा मिलेगी


लखनऊ, 8 नवंबर, 2020: नवरात्रि नाइट्स ऑनलाइन कंसर्ट सीरीज की शानदार सफलता के बाद, दर्शकों की जबरदस्त डिमांड पर भारत का नंबर 1 म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप विंक म्यूजिक 5 नवंबर से 8 नवंबर, 2020 हर शाम 6:30 बजे दीपावली पार्टी कंसर्ट आयोजित कर रहा है। इस ऑनलाइन म्यूजिक कंसर्ट के फेस्टिव जज्बे के साथ कस्टमर्स  की दीपावली की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप विंक म्यूजिक के जरिए दर्शक अपने घरों में सुरक्षित रहते हुए अपने दोस्तों और परिजनों के साथ दीपावली का जश्न मना पाएंगे।


विंक म्यूजिक की दीपावली पार्टी में अमित त्रिवेदी, बेनी दयाल, डीजे सुकेतु और हार्डी संधू सहित कई टॉप कलाकार अपनी लाइव परफॉरमेंस देंगे। इस कार्यक्रम को विंक म्यूजिक एप यूजर्स लाखों की संख्या में अटेंड कर सकेंगे। वह अपने मनपसंद कलाकारों को मैसेज पोस्ट कर सकेंगे और उनसे अपने किसी पसंदीदा गाने की गुज़ारिश भी कर सकेंगे। दर्शक कलाकारों के साथ इंटरेक्शन भी कर सकेंगे।


विंक के सीईओ आदर्श नायर ने कहा, "नवरात्रि नाईट सीरीज" में भारत के दर्शकों ने कई कलाकारों की लाइव परफॉरमेंस का ऑनलाइन आनंद उठाया है। इसके अलावा विंक के प्लेटफार्म के जरिए कलाकार सरहदों या सीमाओं की किसी भी रुकावट के बिना अपने फैंस से जुड़ सकेंगे। हम सभी को इन प्रोग्राम के अगले संस्करण का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते हैं। हमारे मनोरंजन से भरपूर इस दीपावली कंसर्ट में म्यूजिक वर्ल्ड के कुछ बड़े नाम भी शामिल होंगे।


इस साल किसी बड़ी पार्टी का इंतजार करने वाले सभी लोगों को अपनी इस पार्टी शुरू करने के लिए केवल आईओएस और एंड्राइड फ़ोन पर विंक म्यूजिक एप डाउनलोड करना होगा। दीपावली पार्टी सभी के लिए ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इसमें वे दर्शक भी जुड़ सकेंगे, जो एयरटेल से नहीं जुड़े हुए हैं। कस्टमर केवल 29 रुपये में एक महीने का विंक प्रीमियम सर्विस सब्सक्राइब कर इसका आनंद उठा सकेंगे। सभी एयरटेल थैंक्स और विंक म्यूजिक के प्रीमियम कस्टमर्स को इसका फ्री एक्सेस मिलेगा। टेबलेट और स्मार्टफोन के अलावा दीपावली पार्टी पर्सनल कंप्यूटर या लैपटॉप पर वेब के जरिए www.wynkmusic.in पर जाकर भी एक्सेस की जा सकती है।


विंक स्टेज ने लाइव ऑनलाइन इवेंट्स का प्रसारण करने के लिए आधुनिक डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया है। विंक ने इस संगीतमय सफर में 40 से ज्यादा संगीतकारों को डिजिटल माध्यम से अपना हुनर दिखाने का मौका दिया है। इस मुश्किल समय में भारतीयों का मनोरंजन करने के लिए विंक म्यूजिक कई ऑनलाइन इवेंट्स की सीरीज की स्ट्रीमिंग करेगा, जिसे अगले 6 महीने तक प्रसारित किया जाएगा। इससे स्थानीय कलाकारों को एक ऐसा मंच मिलेगा जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।