Skip to main content

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का निधन

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का निधन

लखनऊ, 25 नवंबर 2020, वरिष्ठ शिया धर्मगुरु और मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक का मंगलवार को निधन हो गया है, कल्बे सादिक को निमोनिया हो गया था जिसकी वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई थी और वह सांस लेने में दिक्कत समेत कई बीमारियों की शिकायत के चलते लंबे अरसे से एरा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती थे, मौलाना कल्बे सादिक के बेटे कल्बे सिब्तैन नूरी ने उनके निधन की पुष्टि की है, मौलाना आंतों के कैंसर से पीड़ित थे, बीते दिनों सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया के चलते एरा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराए थे जहां उन्होंने मंगलवार रात 10 बजे अंतिम सांस ली, बताते चलें कि मौलाना कल्बे सादिक हिंदुस्तान के मशहूर इल्मी मजहबी खानदान खानदान ए इज्तेहाद के मशहूर मारूफ आलिम थे, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मिल्लत की तालीमी पसमन्दगी दूर करने के लिए खपा दी, हर तकरीर और हर मजलिस में अशिक्षा के खिलाफ लड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया, उन्होंने केवल जुबान से ही यह काम नहीं किया बल्कि इसके लिए कई काम भी किए, उन्होंने वर्ष 1984 में तौहीदुल मुस्लेमीन ट्रस्ट कायम किया जिसकी मदद से न जाने कितने बच्चे बच्चियां पढ़ कर कामयाब जिंदगी गुजार रहे हैं, लखनऊ में अंग्रेजी माध्यम का यूनिटी काॅलेज कायम किया और दूसरी पाली में बिल्कुल मुफ्त शिक्षा के लिये मिशन स्कूल बनाया, तकनीकी कोर्सेज के लिये इंडस्ट्रियल स्कूल बनाया और लखनऊ के काजमैन में एक चैरिटेबल अस्पताल भी स्थापित किया और हिन्दू-मुस्लिम व शिया-सुन्नी एकता के लिये हमेशा कोशिश की और हर धर्म व फिरके में इज्जत और शोहरत हासिल की, उन्हे सादगी, अखलाक, खिदमत और लोगों के हमदर्द के तौर पर जाना जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम