Skip to main content

इस बार सबसे अलग होगी काशी की देव-दीपावली-डॉ नीलकंठ तिवारी

 इस बार सबसे अलग होगी काशी की देव-दीपावली-डॉ नीलकंठ तिवारी

  • देव दीपावली पर पहली बार गंगा नदी के दोनों तटों पर होंगे दीप प्रज्ज्वलित
  • चेत सिंह घाट पर होने वाला भव्य लेजर शो होगा मुख्य आकर्षण

वाराणसी, 30 नवंबर: जब पूरा विश्व कोविड संकट से गुजर रहा है तब देश की धार्मिक और सांस्कृतिक राजधानी पूरे विश्व को सकरात्मकता का संदेश देने जा रही है। उत्तर प्रदेश शासन में पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी के अनुसार इस बार की देव दीपावली कई मायनों में अलग होगी और नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

देव दीपावली और माननीय प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने देव दीपावली की तैयारियों के बारे में बताया, " इस वर्ष देव दीपावली  पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद आदरणीय श्री नरेंद मोदी जी दीप प्रज्ज्वलित कर इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। यह पहला अवसर होगा कि देव दीपावली पर मां गंगा के दोनों किनारे दीपों से जगमग करेंगे। यही नहीं, देव दीपावली पर इस वर्ष लेजर शो का भी आयोजन होगा। यह लेजर शो चेत सिंह घाट पर आयोजित होगा, जिसका अवलोकन आदरणीय प्रधानमंत्री मां गंगा की गोद मे नौका विहार करते हुए करेंगे। नदी के तट पर सैंड आर्ट्स की कृतियां भी बनाई गई हैं।

डॉ नीलकंठ तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी स्वयं भी इन तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर राजघाट से रविदास घाट तक 15 लाख से अधिक दिए प्रज्ज्वलित होंगे। दियों के प्रज्ज्वलन के लिए जिला प्रशासन की तरफ से भी सहयोग किया जा रहा है। घाट पर आयोजकों को दिए और तेल की आपूर्ति की गई है। इस देव दीपावली पूरे वाराणसी में रोशनी से सजावट की गई है। साथ ही सेल्फी पॉइंट्स की व्यवस्था भी की गई है।

नौका विहार के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जाकर श्री काशी विश्वनाथ जी के भी दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री जी का नौका विहार संत रविदास घाट पर समाप्त होगा, जहां से वे सारनाथ पहुंचेंगे। वे वहां भगवान बुद्ध पर बने लाइट एंड साउंड प्रोग्राम का अवलोकन करेंगे।

डॉ नीलकंठ तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी द्वारा वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका परिणाम यह है कि वाराणसी में पर्यटन से सम्बंधित रोजगार में लगातार वृद्धि हो रही है। वाराणसी आने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है। इसका सीधा फायदा यहां के व्यवसायियों को मिल रहा है और रोजगार के लगातार वृद्धि हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।