Skip to main content

कोविड-19 से बचाव और नियंत्रण के लिए निरंतर सतर्कता और सावधानी बरतना आवश्यक: मुख्यमंत्री

कोविड-19 से बचाव और नियंत्रण के लिए निरंतर सतर्कता और सावधानी बरतना आवश्यक: मुख्यमंत्री

  • मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की टेस्टिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए तकनीक के उपयोग पर बल दिया
  • ऐसा एप विकसित किया जाए, जिससे आमजन को अपने नजदीकी कोविड टेस्ट सेन्टरों की जानकारी प्राप्त हो सके
  • निजी टेस्टिंग संस्थाओं द्वारा की जाने वाली टेस्टिंग की दर को पुनर्निर्धारित करते हुए वाजिब बनाया जाए
  • जनपद लखनऊ में रिकवरी दर को बेहतर बनाने के लिए उपचार व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ करने के निर्देश
  • सभी पब्लिक एड्रेस सिस्टम को लगातार सक्रिय रखते हुए इसके माध्यम से कोविड-19 से बचाव सम्बन्धी जागरूकता सृजित की जाए

लखनऊ: 30 नवम्बर, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि कोविड-19 से बचाव और नियंत्रण के लिए निरंतर सतर्कता और सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये हैं। 

मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कोविड-19 की टेस्टिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए तकनीक के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए ऐसा एप विकसित किया जाए, जिससे आमजन को अपने नजदीकी कोविड टेस्ट सेन्टरों की जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि निजी टेस्टिंग संस्थाओं द्वारा की जाने वाली टेस्टिंग की दर को पुनर्निर्धारित करते हुए वाजिब बनाया जाए। 

मुख्यमंत्री जी ने जनपद लखनऊ में रिकवरी दर को बेहतर बनाने के लिए उपचार व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी पब्लिक एड्रेस सिस्टम को लगातार सक्रिय रखते हुए इसके माध्यम से कोविड-19 से बचाव सम्बन्धी जागरूकता सृजित की जाए। लोगों को मास्क के उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने की जानकारी दी जाए। 

बैठक में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री आलोक टण्डन, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक श्री हितेश सी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव कृषि श्री देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास श्री मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री आलोक कुमार, प्रमुख सचिव पशुपालन श्री भुवनेश कुमार, सूचना निदेशक श्री शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम