Skip to main content

फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में खरीददारी कर पाएं बेशकीमती उपहार, बनाएं अपनी दिवाली को यादगार


फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में खरीददारी कर पाएं बेशकीमती उपहार, बनाएं अपनी दिवाली को यादगार


लखनऊ, 24 अक्टूबर 2020, जैसे-जैसे दिवाली का त्यौहार निकट आ रहा है, लखनऊ का फीनिक्स यूनाइटेड मॉल अपने ग्राहकों के लिए इसे यादगार और रोमांचक बनाने के लिए कई ऑफर्स और उपहारों के साथ तैयार है। फिनिक्स यूनाइटेड का संकल्प है कि इस दिवाली उसके ग्राहकों को आनंदमय अनुभव मिले। 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक ग्राहक फीनिक्स यूनाइटेड के किसी भी ब्रांड की रु.3500 की खरीदारी पर दुबई में छुट्टी बिताने का मौका पा सकते हैं। इसके अलावा उन्हें रु.19999 या इससे अधिक की खरीदारी पर आगरा मैरियट द्वारा एक आरामदायक वैकेशन जीतने का अवसर भी मिल सकता है।
 
दिवाली और फिनिक्स यूनाइटेड की तैयारियों के बारे में अपने विचार साझा करते हुए, फिनिक्स यूनाइटेड के  सेंटर डायरेक्टर, श्री संजीव सरीन ने कहा, "हमारे लिए दीपावली हमेशा से साल का सबसे पसंदीदा समय रहा है। फीनिक्स यूनाइटेड इस त्योहारी सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार है और हमारे अनूठे ऑफर्स के साथ ग्राहकों को उल्लास और सकारात्मकता का अनुभव मिलेगा। फीनिक्स यूनाइटेड में हम हमेशा अपने ग्राहकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं ताकि सभी स्वच्छता उपायों को सख्ती से लागू किया जा सके। हमारी नवीनतम पहल-गिविंग विंग्स इस दीपावली पर बच्चों के चेहरे पर अनमोल मुस्कान बिखेरने वाली है, इसके लिए हमने एक एनजीओ के साथ क़रार किया है।"
 
श्री सरीन ने कहा, "दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है, फीनिक्स यूनाइटेड की सजावट संस्कृत में कल्पवृक्ष की अवधारणा से प्रेरित है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्रमंथन के समय अस्तित्व में आया था। इस पेड़ को लेकर देवों और असुरों के बीच युद्ध हुआ था। देवों को इस पेड़ के दिव्य फूल और फल प्राप्त हुए थे, जबकि असुरों को तने और जड़। तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो यह बुराई पर अच्छाई की जीत का संकेत हैं।"
 
फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में लगभग एक महीने तक चलने वाला दीपावली उत्सव, शहर को अपनी चकाचौंध से रौशन और आनंदित कर देगा। उत्सव में 2 और 3 नवंबर को दो दिवसीय ‘करवाचौथ-सुरक्षित मेहंदी’ कार्यक्रम शामिल है। ग्राहक खासतौर से महिलाएं इस दौरान फीनिक्स यूनाइटेड में आकर हाथों में मेहंदी लगवाएँगी और उन्हें मुफ्त चूड़ी सेट उपहार में दिया जाएगा। 7 नवंबर को "ड्यून्स ऑफ़ राजस्थान" द्वारा राग-मिलाप से सजी शाम से उनका मनोरंजन किया जाएगा। ग्राहक हमारे मॉल में 8  नवंबर को लाइव रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 6 नवंबर तक ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। 7 नवंबर को "ड्यून्स ऑफ़ राजस्थान" द्वारा राग - मिलाप से सजी शाम से उनका मनोरंजन किया जाएगा। दीपावली शॉप एंड विन फेस्टिवल एक अनूठा अवसर प्रदान करता है जिसमें ग्राहकों को बेशकीमती पुरस्कार प्राप्त हो सकते  है। भाग्यशाली विजेता लकी ड्रा में कई रोमांचक पुरस्कार भी जीत सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम