Skip to main content

खादी को और ज्यादा मशहूर करने के लिए हर साल खादी फैशन शो का आयोजन


खादी को और ज्यादा मशहूर करने के लिए हर साल खादी फैशन शो का आयोजन



  • शादी एवं विवाह में खादी के परिधान लोगों की पसंद बन चुके-अपर मुख्य सचिव

  • डा0 नवनीत सहगल ने प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनरों एवं निफ्ट रायबरेली से तैयार कराये गये खादी के माडॅर्न परिधानों की प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ


लखनऊ: दिनांक: 25.10.2020


अपर मुख्य सचिव, खादी एवं ग्रामोद्योग डा0 नवनीत सहगल ने कहा कि खादी को और ज्यादा मशहूर करने के लिए हर साल खादी फैशन शो का आयोजन किया जाता रहा है।  इसमें देश एवं विदेश के ख्याति प्राप्त डिजाइनरों द्वारा तैयार किये गये स्टायलिस खादी परिधानों का प्रदर्शन किया गया है। इससे लोकल फाॅर वोकल विजन को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि अब शादी एवं विवाहों में खादी के परिधान लोगों की पसंद बन चुके हैं।


      डा0 सहगल ने यह बात आज खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में देश के प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनरों एवं निफ्ट रायबरेली से तैयार कराये गये खादी के माॅडर्न परिधानों की बिक्री हेतु आयोजित प्रदर्शनी के शुभारम्भ अवसर पर कही । उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में युवा पीढ़ी को आकर्षित करने हेतु निफ्ट के छात्रों द्वारा तैयार किये गये स्टाइलिश परिधानों एवं फैशन डिजाइनरों द्वारा तैयार किये गये लंहगे, कुर्ती-पायजामा, पैण्ट-शर्ट्स, शेरवानी एवं ब्राइडल वियर का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी में लगाये गये परिधानों का खादी बोर्ड द्वारा प्रदेश में आयोजित विभिन्न खादी महोत्सव एवं प्रदर्शनियों में फैशन शो के माध्यम से प्रदर्शन किया गया है, जिसे युवा वर्ग द्वारा काफी सराहा गया है, अब इन वस्त्रों की बाजार में मांग बढ़ रही है।


      अपर मुख्य सचिव ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में खादी एवं ग्रामोद्योग की भूमिका अहम हो गई है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खादी संस्थाओं के माध्यम से खादी मास्क तैयार कराये जा रहे हैं। स्कूली बच्चों को निःशुल्क वितरण के लिए यूनिफार्म भी तैयार कराया जा रहा है।


      प्रर्दशनी में मशहूर फैशन डिजाइनर सुश्री रूना बनजी व श्रीमती आस्मां हुसैन द्वारा डिजाइन किये गये खादी वस्त्रों का भी प्रदर्शन किया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम