Skip to main content

आईएफडब्ल्यूजे के स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

आईएफडब्ल्यूजे के स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित


लखनऊ, 29 अक्टूबर


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पत्रकारो ने श्रमजीवी पत्रकारों के देशव्यापी शीर्ष संगठन आईएफडब्ल्यूजे का 70 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकारगण यूनियन भवन (यूपी प्रेस क्लब) में एकत्र हुए। एक विचार गोष्ठी के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में आईएफडब्ल्यूजेयू की प्रदेश इकाई यूपीडब्ल्यूजेयू के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, महामंत्री प्रेमकान्त तिवारी, लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष शिव शरण सिंह, उपाध्यक्ष परवेज अहमद एवं महामंत्री के विश्वदेव राव सहित कई वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकारो ने अपने विचार व्यक्त किये।


इस अवसर पर बोलते हुए यूपीडब्ल्यूजेयू अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने कहा कि 1950 में स्थापित आईएफडब्ल्यूजे आजाद भारत का ट्रेंड यूनियन के रूप में रजिस्टर्ड पहला श्रमजीवी पत्रकार संगठन बना। इस संगठन ने निरंतर पत्रकारो के हित मे संघर्ष किया। संगठन ने पत्रकारों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं आदि भी समय समय पर तत्कालीन सरकारों के माध्यम से कार्यान्वित करवाई। संगठन की प्रदेश इकाई ने ही यूपी प्रेस क्लब की स्थापना पत्रकारो के लिए की।


एलडब्ल्यूजेयू के अध्यक्ष शिवशरण सिंह ने कहा कि हम लोग पत्रकारों के हित मे निरंतर कार्य आगे बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में वर्तमान सरकार ने पत्रकारों के लिए 5 लाख का बीमा और कोरोना से मृत्यु हो जाने पर पत्रकार के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की योजनाएं लागू की हैं। आगे पत्रकार हित के लिए अन्य मांगों पर भी सरकार के साथ लगातार वार्ता जारी रखी जायेगी।


उपाध्यक्ष परवेज अहमद ने गोष्ठी में ऐसे पत्रकारों के लिए एक व्यवस्था बनाये जाने की बात यूनियन पदाधाकरियों के सामने रखी जिनका जॉब छूट चुका हो। उन्होंने कहा कि लिखने-पढ़ने वाले श्रमजीवी पत्रकारों के लिए यह कार्य बहुत मददगार साबित होगा। महामंत्री के विश्वदेव राव ने उनकी बातों का पुरजोर समर्थन किया।


गोष्ठी का संचालन करते यूपीडब्ल्यूजेयू के महामंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रेमकान्त तिवारी ने आईएफडब्ल्यूजे का गौरवशाली इतिहास सभी के बीच मे वर्णित किया। 


कार्यक्रम के दौरान यूपीडब्ल्यूजेयू अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने एलडब्ल्यूजेयू अध्यक्ष शिव शरण सिंह को संगठन द्वारा संचालित स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का रिन्यूवल बॉन्ड सौंपा। यूनियन द्वारा संचालित इस योजना मे बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार शामिल हैं।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम