Skip to main content

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का सघन दौरा

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का सघन दौरा



  • रामपुर व बुलन्दशहर में रू0 231 करोड़ की 76 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास

  • सड़कों के निर्माण से गांवों का हो रहा बहुमुखी विकास

  • देश की खुशहाली का रास्ता गांवों और खेतों से होकर गुजरता है -केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ, दिनांक 24 सितम्बर 2020


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद रामपुर व बुलन्दशहर का सघन दौरा किया। अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के तहत उन्होने जहां, प्रदेश की खुशहाली के लिये सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला, वहीं वर्तमान परिदृश्य मंे केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों, नौजवानों व किसानों के हित में लिये गये महत्वाकांक्षी निर्णयों की भी चर्चा की। यही नहीं श्री मौर्य ने जनपद रामपुर व बुलन्दशहर में रू0 231 करोड़ की 76 परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया।


उन्होने जनपद रामपुर में कोसी नदी पर लालपुर पुल के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने की शुरूवात करते हुये कहा कि इस पुल को रू0 44 करोड़ की पुनरीक्षित लागत से पूरा किया जायेगा। इस दौरान राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री श्री कपिलदेव अग्रवाल भी मौजूद रहे।


जनपद बुलन्दशहर में उन्होने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करते हुये सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि आम जनों की समस्याओं को दृष्टिगत धमैड़ा के पास काली नदी पर पुल बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। उन्होने कचहरी से चांदपुर रोड को पूर्व विधायक स्व0 विरेन्द्र सिंह सिरोही के नाम से नामकरण किये जाने की घोषणा की। अपने सम्बोधन के दौरान उन्होने कहा जनता की सुविधा के लिये बुलन्दशहर अनुपपुर मार्ग का निर्माण लगभग रू0 172 करोड़ की लागत से कराया गया है।


श्री मौर्य ने कहा मेजर ध्यानचन्द विजय पथ योजना के तहत जनपद बुलन्दशहर में बाॅक्सिंग खिलाड़ी श्री सतीश, क्रिकेटर श्री भूवनेश्वर कुमार, नौकायन में एशिया में स्वर्ण पदक विजेता श्री शांति स्वरूप एवं कब्बड़ी के खिलाड़ी श्री अभिषेक सिंह के घरों तक सड़कों का निर्माण किया गया है तथा जय हिन्द वीर पथ योजना के तहत शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के पैतृक आवास तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने जनपद बुलन्दशहर में भूड़ चैराहे के समीप एवं हाई-वे मार्ग के तिराहे पर विकसित वाटिका में वृक्षारोपण करते हुये, इस हर्बल वाटिका का नाम वीर क्रान्तिकारी श्री विजय सिंह पथिक के नाम से करने की घोषणा की। उन्होने कहा कि इस हर्बल वाटिका में क्रान्तिकारियों की प्रतिमाएं स्थापित की जांय, इससे लोगों को क्रान्तिवीरों के जीवन से प्रेरणा मिलेगी।


इस अवसर पर गन्ना मंत्री श्री सुरेश राणा, जनपद के प्रभारी मंत्री श्री अशोक कटारिया, राज्यमंत्री श्री कपिलदेव अग्रवाल आदि जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर विधायक श्री देवेन्द्र सिंह लोधी, विधायक श्री विजेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम