Skip to main content

समस्त शासकीय भवनों में एक वर्ष के भीतर रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की जाये

समस्त शासकीय भवनों में एक वर्ष के भीतर रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की जाये


लखनऊ-18 सितम्बर 2020,      


मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ श्री मनीष बँसल ने बताया कि प्रदेश में गिरते भूजल स्तर के दृष्टिगत स्थानीय आवश्यकताओं एवं भूगर्भ जल परिस्थितयों के अनुरूप उ0प्र0 भूगर्भ जल (प्रबन्धन एवं विनियमन) अधिनियम 2019 दिनंाक 02 अक्टूबर, 2019 से प्रदेश में प्रभावी हो चुका है। इस अधिनियम में किये गये प्राविधानों के क्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा भविष्य हेतु जल संग्रहण करने हेतु जल संचयन के कार्यो को सरकार की प्राथमिकता में सम्मिलित किया गया है। इसी क्रम में मा0 जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह जी द्वारा एक अभियान चलाकर प्रदेश में सभी समस्त जनपदों के शासकीय एवं अर्द्धशासकीय भवनों तथा स्कूल-कालेजों के भवनों पर अनिवार्य रूप से रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना सुनिश्चित किए जाने विषयक निर्देश दिये गये है। प्रदेश के समस्त शासकीय भवनों यथा-शासकीय विद्यालयों, चिकित्सालयों, सरकारी कार्यालयों/आवासीय भवनों, शासकीय उपक्रमों/निगमों, मेडिकल कालेज, शासकीय निकायों आदि में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित किया जाना आवश्यक है। जिसके लिए सम्बन्धित विभाग वित्तीय वर्ष 2020-21 में  उपलब्ध बजट एवं बजट में अनुपूरक के माध्यम से आय-व्ययक में व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए अपने नियन्त्रणाधीन कार्यालयों के शासकीय भवनांे में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना सुनिश्चित करेंगे। इन समस्त कार्यो के अनुश्रवण एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु जनपद लखनऊ के लिए श्री शलभ श्रीवास्तव,सहायक अभियन्ता,लघु सिंचाई, विकास भवन, सर्वोदय नगर लखनऊ को नामित किया गया है। प्रथम चरण में समस्त शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना सम्बन्धी सूचना एकत्र की जानी है। जिसमें कार्यालय का नाम, छत का क्षेत्रफल, प्रणाली स्थापित है अथवा नही, यदि है तो क्रियाशील है अथवा नही तथा अक्रियाशील होने की स्थिति में क्या कार्यवाही की जा रही है, से सम्बन्धित सूचना सम्मिलित होगी इसके पश्चात् माह सितम्बर, 2020 से प्रत्येक विभाग रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापना की प्रगति से सम्बन्धित सूचना जिसमें माह में स्थापित रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की संख्या, क्रमिक स्थापित संख्या तथा प्रणाली स्थापना हेतु अवशेष भवनों का विवरण, जनपद नोडल अधिकारी को प्रत्येक माह की 25 से 28 तिथि तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें जायें। जिसकी समीक्षा शासन की मासिक बैठक में भी की जा सकती है। समस्त विभाग उपरोक्त सूचना जनपदीय नोडल अधिकारी के ई-मेल esy  aemilko2@gmail.com  पर उपलब्ध करायेगे। जिन विभागों के जनपद लखनऊ में एक से अधिक कार्यालय हो वे तत्काल अपने विभाग हेतु नोडल अधिकारी नामित करे जो अपने विभाग की सूचना प्रेषण हेतु पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम