Skip to main content

न्यूयार्क एकेडमी ऑफ साइन्सेज, अमेरिका की जूनियर एकेडमी में सी.एम.एस. छात्र चयनित


न्यूयार्क एकेडमी ऑफ साइन्सेज, अमेरिका की जूनियर एकेडमी में सी.एम.एस. छात्र चयनित


लखनऊ, 18 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के कक्षा-12 के प्रतिभाशाली छात्र आरव प्रताप सिंह ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, उत्कृष्ट ज्ञान-विज्ञान व रचनात्मक सोच के बलबूते दुनिया की अत्यन्त प्रतिष्ठित न्यूयार्क एकेडमी आॅफ साइन्सेज, अमेरिका की जूनियर एकेडमी में चयनित होकर सी.एम.एस. का नाम पूरे विश्व में गौरवान्वित किया है। इस एकेडमी के छात्र नासा के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में अनुसंधान के कायों में अपनी भूमिका निभाते हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने


सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र की अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे सी.एम.एस. परिवार को आरव की इस सफलता पर गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को सर्वोत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ ही वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान कर उन्हें विश्व नागरिक बना रहा है और यही कारण है कि आज सी.एम.एस. छात्र सारी दुनिया में उच्च पदों पर प्रतिष्ठित होकर विश्व मानवता की सेवा कर रहे हैं।


            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि न्यूयार्क एकेडमी आॅफ साइन्सेज, अमेरिका की जूनियर एकेडमी में पूरी दुनिया के अत्यन्त मेधावी, प्रतिभाशाली व महत्वाकांक्षी छात्रों को शामिल हाने का अवसर मिलता है, जो अपने वैश्विक दृष्टिकोण व रचनात्मक सोच के आधार पर सामाजिक चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करने में सक्षम हैं। जूनियर एकेडमी में दुनिया भर से प्रति वर्ष 13 से 17 आयुवर्ग के लगभग 1000 छात्रों को चयनित किया जाता है।


            श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के इस मेधावी छात्र आरव को डेटा इन्टरपोलेशन एवं मैथमेटिकल माॅडलिंग पर उल्लेखनीय शोध कार्य हेतु जूनियर एकेडमी हेतु चयनित किया गया हैं। इसके अलावा, यह मेधावी छात्र एक अन्य रिसर्च पेपर पर भी कार्य कर रहा है, जिसके अन्तर्गत आरव को आवश्यकतानुसार आजीवन अमेरिका आने-जाने एवं तीन दिनों तक वहां ठहरने की सुविधा मिलेगी और इसका सम्पूर्ण खर्च न्यूयार्क एकेडमी आॅफ साइन्सेज, अमेरिका द्वारा वहन किया जायेगा।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।