Skip to main content

किसान आयोग के गठन, नारी सुरक्षा को मुद्दा बनायेगी हिन्दू महासभा


किसान आयोग के गठन, नारी सुरक्षा को मुद्दा बनायेगी हिन्दू महासभा



  • कार्यसमिति की बैठक में महिलाओं को चुनाव में पचास फीसदी टिकट देने का निर्णय


लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की यहां हुयी बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव में किसान आयोग के गठन, नारी सुरक्षा, जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने सहित कई मुद्दों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने का निर्णय लिया है। यहां कुर्सी रोड स्थित त्रिवेदी टॉवर में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के सान्निध्य एवम् प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुयी बैठक में पृथक अवध राज्य निर्माण का भी संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि राश्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दू महासभा सन 2012 से पूर्वी उत्तर प्रदेश को पृथक अवध राज्य बनाने का अभियान चला रही है । अभियान में अयोध्या को अवध प्रांत की राजधानी घोषित करने की मांग भी शामिल है। हिन्दू महासभा प्रदेश प्रभारी ऋषि त्रिवेदी ने अपने संबोधन में बैठक में संगठनात्मक विस्तार और विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों से संबंधित चार प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया ।


ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि हिन्दू महासभा किसान आयोग का गठन, जनसंख्या नियंत्रण कानून, रोजगार की गारंटी, नारी सुरक्षा जैसे मुद्दों को विधानसभा चुनाव 2022 को चुनावी मुद्दा बनाएगी। हिन्दू महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी अर्चना तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा नारी समाज को टिकट वितरण में पचास प्रतिशत हिस्सेदारी देगी। प्रदेश अध्यक्ष पियूष कांत वर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में संगठनात्मक दिशा निर्देश देते हुए कानपुर के राज कुमार सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री, सीतापुर के महंत संतोष दास खाकी को प्रदेश धर्माचार्य प्रमुख और लखनऊ के संतोष चतुर्वेदी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया । प्रदेश के सलाहकार एवम् अयोध्या जिला अध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने सम्पूर्ण प्रदेश में जिला स्तर पर कार्यसमिति गठित करने का परामर्श दिया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव पूजन दीक्षित, राजन बाबा, राजेश मित्तल, मंत्री विक्रम  गुप्ता , कार्यालय मंत्री राम नरेश श्रीवास्तव, गोंडा जिला अध्यक्ष लल्लू दुबे, अयोध्या जिला प्रवक्ता अंतरिक्ष महाराज सहित पचास से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित थे। जारी बयान के अनुसार आमंत्रित प्रतिनिधियों को प्रदेश प्रभार ऋषि त्रिवेदी द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को स्मति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री अनुपम मिश्र ने किया ।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम