Skip to main content

आलू किसानों के लिए आलू बीज वितरण/विक्रय की दरें निर्धारित

आलू किसानों के लिए आलू बीज वितरण/विक्रय की दरें निर्धारित



  • आलू किसान प्रमाणित गुणवत्तायुक्त बीज के उत्पादन सेउत्पादकता में वृद्धि कर सकेंगे

  • आलू बीज उत्पादन की टैगिंग कराने पर किसानों को 25 हजार रू0 प्रति हेक्टेयर अनुदान की व्यवस्था -श्रीराम चैहान


लखनऊ, दिनांक 24 सितम्बर 2020


      उत्तर प्रदेश के उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री श्रीराम चैहान ने कहा है कि राज्य सरकार ने आलू किसानों के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष हेतु आलू बीज वितरण/विक्रय की दरें तय कर दी हैं। निर्धारित दरों पर प्रदेश के किसान अपने जनपदीय उद्यान अधिकारी से नकद मूल्य पर बीज प्राप्त कर आलू का बीज उत्पादन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह आलू बीज आधारित प्रथम, आधारित द्वितीय तथा प्रमाणित श्रेणी का है, इससे आगामी वर्षों के लिए बीज तैयार किया जा सकता है इस प्रकार उत्तर प्रदेश मेें आलू के गुणवत्ता युक्त बीज की कमी की पूर्ति आसानी से हो सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के आलू कृषक अपने जिले के उद्यान अधिकारी से मिलकर सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर आलू बीज प्राप्त करके अपने निजी प्रक्षेत्रों पर बीज उत्पादन कर सकते हैं।


उद्यान राज्यमंत्री के अनुसार सफेद एवं लाल आलू बीज प्रजातियों की विक्रीय दरें एकसमान रखी गयी हैं। आधारित प्रथम आलू बीज की प्रस्तावित दर 3150 रू0 प्रति कुन्तल, आधारित द्वितीय आलू बीज की दर 2675 रू0 प्रति कुन्तल, ओवर साइज (आधारित प्रथम) की दरें 2455 रू0 प्रति कुन्तल, ओवरसाइज (आधारित द्वितीय) की दरें 2395 रू0 प्रति कुन्तल, सीड साइज (ट्रुथफुल) आलू बीज की प्रस्तावित विक्रय दर 2280 रू0 प्रति कुन्तल रखी गयी है।


श्री चैहान ने बताया कि प्रसंस्कृत प्रजातियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था से पंजीकरण के उपरान्त आलू बीज उत्पादन की  टैगिंग कराने पर किसानों को 25 हजार रू0 प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान देने की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा की गयी है। आलू की प्रसंस्कृत प्रजातियां मुख्य रूप से कुफरी, चिपसोना-1, 3 एवं 4 तथा कुफरी सूर्या आदि हैं।


श्री चैहान ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा किसानों को नकद मूल्य पर आधारित  प्रथम, द्वितीय तथा प्रमाणित आलू बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है। इस बीज से किसान गुणवत्ता युक्त बीज का उत्पादन कर अपनी उत्पादकता में वृद्धि कर सकतें हैं। उन्होंने किसानों को इस बीज का उपयोग केवल बीज उत्पादन के लिए करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस बीज की गुणवत्ता बहुत अच्छी है।


उद्यान राज्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में लगभग 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए 20-21 लाख मी0टन आलू बीज की आवश्यकता होती है। उद्यान विभाग लगभग 40 हजार कुन्तल आधारित श्रेणी का आलू बीज किसानों में बीज उत्पादन के लिए वितरित करता है, जिससे किसानों द्वारा अग्रेतर श्रेणी का बीज उत्पादन करके प्रदेश में गुणवत्ता युक्त बीज की कमी को पूरा करने में सहभागी हो सकते हैं। इससे लाभ यह होगा कि गुणवत्ता युक्त प्रमाणित आलू बीज से प्रदेश के आलू उत्पादन में अच्छी वृद्धि होगी।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम