Skip to main content

आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सी.एम.एस. से सर्वाधिक 303 छात्रों ने चयनित होकर बनाया रिकार्ड


आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सी.एम.एस. से सर्वाधिक 303 छात्रों ने चयनित होकर बनाया रिकार्ड



  • 175 छात्रों के 90 परसेन्टाइल से अधिक अंक जबकि 21 छात्रों के 99 परसेन्टाइल से अधिक


लखनऊ, 20 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने ‘आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स’ परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। इस वर्ष सी.एम.एस. के सर्वाधिक 303 छात्र ‘आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स’ परीक्षा में चयनित हुए हैं जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है। इसके अलावा, सी.एम.एस. के 175 छात्रों ने 90 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित किये हैं जबकि 21 छात्रों के 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में चयनित सी.एम.एस. छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता के लिए सी.एम.एस. शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।


            सी.एम.एस. के जिन 21 छात्रों ने 99 परसेन्टाइटल से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय के गौरवमयी इतिहास में नया आयाम जोड़ा है, उनमें श्रेयांस सिंह (99.86 परसेन्टाइल), आयुष कुमार द्विवेदी (99.85 परसेन्टाइल), नन्दिनी दारूक (99.84 परसेन्टाइल), पार्थ बंसल (99.73 परसेन्टाइल), आदर्श गोयल (99.71 परसेन्टाइल), विवान मैत्रेय (99.67 परसेन्टाइल), सात्विक चन्द्र शुक्ला, (99.60 परसेन्टाइल), आर्यन अग्रवाल (99.59 परसेन्टाइल), खुशी वर्मा (99.56 परसेन्टाइल), कनद पाण्डेय (99.55 परसेन्टाइल), अनुभा त्रिपाठी (99.54 परसेन्टाइल), यश पन्त (99.52 परसेन्टाइल), ध्रुव रोहिरा (99.48 परसेन्टाइल), अमृतांश नारायन यादव (99.38 परसेन्टाइल), सुदीप श्रीवास्तव (99.30 परसेन्टाइल), पियूष कुमार (99.24 परसेन्टाइल), अलीशा वर्मा (99.23 परसेन्टाइल), ज्योदिरादित्य मिश्रा (99.22 परसेन्टाइल), अमीषा वर्मा (99.15 परसेन्टाइल), मानवेन्द्र प्रताप सिंह (99.08 परसेन्टाइल) एवं श्रेया भगत (99.01 परसेन्टाइल) शामिल हैं।


            सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त हुए कहा है कि सी.एम.एस. छात्रों की इस सफलता का श्रेय वास्तव में सी.एम.एस. के कर्तव्यपरायण शिक्षकों को जाता है जिनमे अथक परिश्रम व लगन के कारण प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र आई.ए.एस., इंजीनियरिंग, मेडिकल व अन्य व्यावसायिक कोर्सों के लिए चयनित होते हैं।


            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में आई.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सो की तैयारी हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अलावा, छात्रों प्रतिभा को निखारने व संवारने के लिए विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया जाता है। इन्ही प्रयासों का प्रतिफल है कि इस वर्ष आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों ने रिकार्ड संख्या में चयनित होकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।