Skip to main content

आम जनमानस को जागरूक किये बगैर बाल श्रम उन्मूलन संभव नहीं

आम जनमानस को जागरूक किये बगैर बाल श्रम उन्मूलन संभव नहीं


लखनऊ: दिनांक: 18 अगस्त, 2020


     प्रदेश के श्रम विभाग ने बाल श्रम उन्मूलन के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के लिए यूनीसेफ के सहयोग से तैयार की गई कम्यूनिकेशन स्ट्रैटजी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वेबीनाॅर का आयोजन किया। इसमें श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ यूनीसेफ, एनसीसीडी, शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।


 बैठक में श्रम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बाल श्रम को रोकने के लिए श्रम विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। इस अभियान में नवयुवकों को जोड़ना जरूरी है। नवयुवक बदलाव ला सकते हैं। बाल श्रम को रोकने के लिए घर-घर सर्वे हो और अन्य प्रदेशों को बाल श्रमिकों के पलायन पर भी रोक लगे। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी से समय पर प्रर्वतन नहीं हो पाता, इससे बाल श्रमिकों को मौके पर पकड़ना मुश्किल हो जाता है। बाल श्रम उन्मूलन के लिए समाज में प्रिन्ट, आडियो-वीडियो व अन्य साधनों के माध्यम से जागरूकता उत्पन्न कर इसे समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा भी सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को पत्र प्रेषित किया गया है।


 यूनीसेफ की सुश्री स्वाती श्रीवास्तव ने इस दौरान प्रदेश से बाल श्रम के उन्मूलन, पुनर्वासन एवं शिक्षा पर केन्द्रित 08 थीम पर आधारित प्रजेन्टेशन का प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने मार्च 2021 तक कोविड-19 के दौरान बाल श्रम उन्मूलन, शिक्षा तथा पुनर्वासन के लिए अपनायी जाने वाली रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ मिले, जिससे इनके बच्चे बाल श्रम के दलदल में न फंसे। शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है। गरीब बच्चों तक शिक्षा की पहुंच को आसान बनाने के भी प्रयास हों। 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए बाल मजदूरी अवैध है। 14-18 वर्ष के बच्चों को खतरनाक व्यवसाय में कार्य कराना गैरकानूनी है। प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित बचपन का अधिकार है और वयस्क की जिम्मेदारी है कि उन्हें इस अधिकार से वंचित न करें। इसके लिए सभी को सामाजिक, कानूनी और नीतिगत रूप से मिलकर कार्य करना होगा। यूनीसेफ की डा0 हेलेन आर0 सेकर ने कहा कि सभी का दायित्व हो कि बंधुआ मजदूरी एवं बाल श्रम प्रदेश में रूके और इन बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाय। उन्होंने कहा कि यूनीसेफ बहुत ही समर्पण के साथ पूरे विश्व में गरीब बच्चों तक शिक्षा पहुंचा रहा है।


 प्रोफेसर सुधांशु राय तथा अरसद ने भी वेबीनाॅर में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि बगैर शिक्षा के बच्चे आगे नहीं बढ़ सकते। प्रत्येक बच्चे का स्कूल जाना जरूरी है। परिवार को इसकी जिम्मेदारी निभानी होगी। बाल मजदूरी के प्रति समाज को संवेदनशील होना होगा। उन्होंने कहा कि निर्धनता बाल श्रम का मूल कारण है। शिक्षा को गरीबों तक पहुंचाने के लिए यूथ मित्र अभियानों, एनजीओ, सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जा सकता है।


 कार्यक्रम में अपर श्रमायुक्त श्री मधुर सिंह व श्री सरजूराम, उप श्रमायुक्त श्री शक्ति मौर्य, उप निदेशक श्री अंजुम नकवी, सहायक श्रमायुक्त श्री रवि श्रीवास्तव, सैयद रिजवान अली एवं श्री आफताब मोहम्मद ने प्रतिभाग किया।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।