Skip to main content

सी.एम.एस. छात्र का 'गूगल समर ऑफ कोड 2020 प्रोजक्ट' में चयन


सी.एम.एस. छात्र का 'गूगल समर ऑफ कोड 2020 प्रोजक्ट' में चयन


लखनऊ, 8 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के मेधावी छात्र मृत्युंजय शर्मा को 'गूगल समर ऑफ कोड 2020 प्रोजक्ट' में प्रतिभाग हेतु चयनित किया गया है। यह प्रोजेक्ट कैलिफोर्निया, अमेरिका स्थित गूगल के वाणिज्यिक मुख्यालय माउन्टेन व्यू से संचालित है। सी.एम.एस. छात्र की यह अभूतपूर्व उपलब्धि पूरे सी.एम.एस. परिवार के लिए गर्व का विषय है।


इस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत सी.एम.एस. छात्र मृत्युंजय 1 जून 2020 से लेकर 24 अगस्त 2020 तक स्टूडेन्ट डेवलपर के रूप में प्रति सप्ताह 30 घंटो से अधिक समय तक आर.टी.ई.एम.एस. (रियल टाइम एक्जीक्यूटिव फॉर मल्टीप्रोसेसर सिस्टम) पर कार्य करेंगे एवं प्रोजेक्ट हेतु एक ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर' विकसित करेंगे। आर टी ई.एम.एस. का उपयोग कई एप्लिकेशन डोमेन में किया जाता है, जिसमें एक्सपेरीमेंटल फिजिक्स एवं इण्डस्ट्रियल कन्ट्रोल सिस्टम आदि प्रमुख हैं। इस प्रोजेक्ट में विश्व भर से कई मेधावी छात्र आर.टी.ई.एम.एस. प्रस्तुतकर्ता के रूप में जुड़े हुए हैं। आर.टी.ई.एम.एस. अन्तरिक्ष उपयोग के लिए भी बेहद लोकप्रिय है क्योंकि यह अंतरिक्ष में उपयोग के लिए विकसित कई माइक्रोप्रोसेसरों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और नासा के मार्स रिकनेन्सेस आर्बिटर एवं यूरोपियन स्पेस एजेन्सी के ट्रेस गैस आर्बिटर में इसका उपयोग किया गया है


सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि जब विज्ञान का उपयोग सामाजिक आवश्यकताओं एवं वैश्विक चुनौतियों से निपटने में किया जायेगा तो निश्चित रूप से मानवता का कल्याण होगा और इन्ही वजहो से सी.एम.एस. का दृढ़ विश्वास है कि विज्ञान का ज्ञान प्रत्येक छात्र के लिए बहुत उपयोगी है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी सदैव ही समाजोपयोगी शिक्षा पर जोर देते हैं, जिससे कि विज्ञान के ज्ञान का उपयोग नई-नई चीजें सीखने, शिक्षा पद्धति में सुधार करने एवं जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने में किया जा सके और इससे सम्पूर्ण समाज लाभान्वित होगा I


विदित हो कि लॉकडाउन के इस दौर में सी.एम.एस. ने आधुनिक तकनीकों एवं शैक्षिक प्लेटफार्म की मदद से ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई को बहुत ही प्रभावी एवं सृजनात्मक तरीके से क्लासरूम से निकालकर उनके घरों तक पहुंचा दिया है।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।