Skip to main content

लखनऊ के एकमात्र कैम्ब्रिज स्कूल ने हासिल किया अभूतपूर्व परीक्षा परिणाम


लखनऊ के एकमात्र कैम्ब्रिज स्कूल ने हासिल किया अभूतपूर्व परीक्षा परिणाम


लखनऊ । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) का कैम्ब्रिज सेक्शन, जो कि इण्टरनेशनल जनरल सार्टिफिकेट ऑफ सेकेण्डरी एजूकेशन (आई.जी.सी.एस.ई.) एवं ए लेवल प्रदान करने वाला लखनऊ का एकमात्र शैक्षिक संस्थान है और कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल असेसमेन्ट एजूकेशन (सी.ए.आई.ई.) द्वारा मान्यता प्राप्त है, ने कक्षा-10 की बोर्ड परीक्षा परिणाम में लगातार दूसरे वर्ष शानदार सफलता अर्जित की है। कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल, जो कि कैम्ब्रिज असेसमेन्ट की एक शाखा है, ने आई.जी.सी.एस.ई. हेतु भारत में मार्च 2020 में सम्प हई परीक्षाओं के परिणाम घोषित किये है। सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन के 28 छात्र आई.जी.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए जिन्होंने कुल 11 विषयों के लिए 215 प्रविष्टियां भेजीआई.जी.सी.एस.ई. छात्रों को न्यूनतम 5 विषयों की परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है तथापि अपनी क्षमता के अनुसार छात्र विषयों की संख्या बढ़ा भी सकते हैंपरीक्षाओं के उपरान्त कैम्ब्रिज छात्रों को A* से लेकर U तक ग्रेड प्रदान करता है। इन परीक्षाओं में सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन के अधिकतर छात्रों ने 8 से 9 विषयों में परीक्षाएं दी।


अनहिता सिंह ने 95.6 परसेन्टाइल के साथ पूरे स्कूल में टॉप किया है एवं सात A* ग्रेड व तीन A ग्रेड अर्जित किया है। दक्ष कुमार एवं दिव्यांश त्रिपाठी द्वितीय स्थान पर रहे जिन्होंने समान रूप से 90.4 परसेन्टाइल अर्जित किया है एवं चार A* ग्रेड व चार A ग्रेड अर्जित किया है। सौम्या उपाध्याय ने 90 परसेन्टाइल के साथ तृतीय स्थान अर्जित किया है एवं तीन A* ग्रेड व चार A ग्रेड अर्जित किया है। इसके अलावा, 16 छात्रों को आई.सी.ई. सार्टिफिकेट (डिस्टिंक्शन एवं मेरिट) प्रदान किया गया है। कुल मिलाकर सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन के छात्रों ने इकत्तीस A* ग्रेड एवं पैंसठ A ग्रेड अर्जित किये हैं। इस प्रकार, इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 44.7 प्रतिशत प्रविष्टियों को A* ग्रेड अथवा A ग्रेड प्रदान किया गया है।


सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा एवं सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन की कोआर्डिनेटर श्री सुषमा राजकुमार ने इस रिजल्ट पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि 'हमें अपने छात्रों पर गर्व है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से आई.जी.सी.एस.ई. परीक्षा में अभूतपूर्व परिणाम हासिल किया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी, सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी, सी. एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता किंगडन एवं सी.एम.एस. के डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटजी, श्री रोशन गाँधी ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभूतपूर्व परीक्षा परिणाम से हम अत्यन्त प्रसन्न हैं तथा इन छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने के लिए बधाई देते हैं। हमें प्रसन्नता है कि सी.ए.आई.ई. में एफिलिएशन कराने से हमें लखनऊ के छात्रों को एक भिन्न प्रकार की शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिली है।'


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।