Skip to main content

प्रदेश में नहीं होगी मास्क, सेनिटाइजर सहित आवश्यक वस्तुओं की कमी

प्रदेश में नहीं होगी मास्क, सेनिटाइजर सहित आवश्यक वस्तुओं की कमी



  • मास्क व सेनिटाइजर बनाने वाले कारखानों के निर्बाध संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित

  • आवश्यक वस्तुएं बनाने वाली इकाइयों के संचालन हेतु कर्मचारियों को पास उपलब्ध कराने के लिए जीएमडीआईसी को निर्देश

  • आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन करने वाली इकाइयों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नम्बर 9415467934 जारी -डा0 नवनीत सहगल


लखनऊः  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक वस्तुएं बनाने वाली औद्योगिक इकाइयों के निर्बाध संचालन के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है। इसके फलस्वरूप पिछले तीन दिनों से नोएडा तथा गाजियाबाद में लाॅक डाउन के कारण बंद पड़े मास्क व सेनिटाइजर बनाने वाले कारखाने चालू कराया जा रहा हैं। इसके अलावा लखनऊ एवं कानपुर मंे मास्क व सैनीटाइजर बनाने वाली इकाइयों को भी शुरू कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही आवश्यक वस्तुएं बनाने वाली इकाइयों की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया गया है।


यह जानकारी प्रमख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन, डा0 नवनीत सहगल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से पूरे प्रदेश में लाकडाउन है। ऐसी परिस्थिति में लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती है। उन्होंने बताया आमजन को आसानी से मेडिकल एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इसके लिए लघु इकाइयों के निर्बाध संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इनमें दवायें, मास्क, सेनिटाइजर, खाने-पीने एवं आवश्यक वस्तुएं बनाने वाली इकाइयां प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा ब्रेड इत्यादि बनाने वाली इकाइयों को भी चालू रखने के प्रयास किये जा रहे है।
डा0 सहगल ने बताया कि नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और लखनऊ में बे्रड इत्यादि बनाने वाली इकाइयों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। लगभग 33 नये लाइसेंस आबकारी विभाग द्वारा जारी किये गये हैं, जिससे हैण्ड सेनिटाइजर बनाने का कार्य आरम्भ हो गया है या इकाइयों नेे अपनी क्षमता में वृद्धि कर ली है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के उपायुक्त, जिला उद्योग केन्द्र को निर्देश दिए गये हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में संबंधित औद्योगिक इकाइयों से समन्वय करके जिलाधिकारी के माध्यम से उनके व उनके कर्मचारियों को समुचित पास इत्यादि जारी कराकर इन इकाइयों को चालू कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्रदेश में दवाइयों की कमी न हो।
प्रमुख सचिव ने बताया कि उद्यमियों की सुविधा के लिए मुख्यालय पर एक कन्ट्रोल रूम स्थापित कराते हुए हेल्पलाइन नं0 9415467934 जारी कर दिया गया है। प्रदेश की किसी भी औद्योगिक इकाइयों को जिसके द्वारा आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन का कार्य किया जा रहा है, वह इस नम्बर पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।  उन्हें यथा समय हर सम्भव मदद दी जायेगी।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम