Skip to main content

प्रदेश में मास्क बनाने वाली लगभग 40 इकाइयों में उत्पादन शुरू 

प्रदेश में मास्क बनाने वाली लगभग 40 इकाइयों में उत्पादन शुरू



  • गाजियाबाद स्थित पी0पी0ई0 किट बनाने वाली इकाइयां जल्द होंगी चालू

  • दवाएं बनाने वाली फैक्ट्रियों में उत्पादन चालू रखने के प्रयास जारी

  • प्रदेश में सभी आटा मिलों को चालू रखा जायेगा

  •  खाद्य विभाग से समन्वय से आटा मिलों को गेहूँ इत्यादि उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही


लखनऊः उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डाॅ0 नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में मास्क बनाने वाली लगभग 40 इकाइयों में उत्पादन प्रारम्भ हो गया है तथा विभिन्न प्रकार के मास्क आज स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दिये गये हैंैं, ऐसे में अब मास्क की उलब्धता मेें कोई कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सभी सर्जिकल मास्क व पी0पी0ई0 बनाने वाली इकाइयों में उत्पादन प्रारम्भ करने का विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में नोएडा की 2 इकाइयों में आज से उत्पादन प्रारम्भ गया है। इनमें से एक इकाई द्वारा 1500 एन-95 मास्क आज उपलब्ध भी करा दिया गया है। इसके साथ ही नोएडा में स्थित पी0पी0ई0 किट बनाने वाली इकाइयों द्वारा भी उत्पादन प्रारम्भ कराकर लगभग 1100 पी0पी0ई0 के मास्क आज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दिये गये हैं।


       प्रमुख सचिव ने बताया कि इकाइयों में उत्पादन क्षमता धीरे-धीरे बढ़ती रहेगी तथा प्रयास किये जा रहे है कि अधिक से अधिक पी0पी0ई0 का निर्माण कराकर सरकार को उपलब्ध  कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद स्थित पी0पी0ई0 की 3 इकाइयों द्वारा भी उत्पादन प्रारम्भ करने का प्रयास किया जा रहा है तथा इस संबंध में एम0एस0एम0ई0 विभाग द्वारा लगातार इकाइयों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।


        डा0 सहगल ने बताया किएम0एस0एम0ई0 विभाग द्वारा लगातार स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से सम्पर्क में रहकर इस संबंध में उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त दवाएं बनाने वाली लगभग 400 ऐसी दवाएं जो कि सभी प्रकार के इलाज के लिए आवश्यक है, उन दवा की फैक्ट्रियों में उत्पादन चालू रखने का प्रयास किया जा रहा है तथा इस संबंध में उत्तर प्रदेश में स्थित 500 इकाइयों से अब तक सम्पर्क कर उनकी कठिनाई समझते हुए उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।  


        प्रमुख सचिव ने बताया कि एम0एस0एम0ई0 विभाग द्वारा संयुक्त आयुक्त, उद्योग, लखनऊ के नेतृत्व में एक कण्ट्रोल रूम जिसका नं- 9627932213 व 9415467934 है संचालित किया जा रहा है। इसा ही दूरभाष-0522-2202893 के माध्यम से प्रदेश में आवश्यक वस्तुएं बनाने वाली इकाइयों का उत्पादन चालू रखने तथा उनका कार्य सुचारू रूप से चलाये जाने के संबंध में जिला प्रबन्धक, उद्योग विभाग के माध्यम से जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रयास किये जा रहे है। 
डा0 सहगल ने बताया कि पिछले 2 दिनों में प्रदेश में सभी आटा मिलों को चालू रखने का प्रयास किया गया है तथा अधिकतम आटा मिलें चालू हो गयी हैं। 180 आटा मिलों से सम्पर्क कर भी लिया गया है। इस संबंध में खाद्य विभाग से निरन्तर समन्वय कर इन आटा मिलों को गेहूँ इत्यादि उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम