Skip to main content

मरीजों को इलाज के साथ खून भी दे रहे हैं डाक्टर्स और अस्पताल कर्मी


मरीजों को इलाज के साथ खून भी दे रहे हैं डाक्टर्स और अस्पताल कर्मी


लखनऊ I कोरोना वायरस के चलते आई आपदा के चलते जो लाकडाउन किया गया है उस कारण अस्पतालों में भर्ती ऐसे मरीज़ जिन्हें ब्लड की आवष्यकता है उन्हें रक्तदाता मिलने में भी समस्या आ रही है। ऐसे में अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेश्यिलिटी हास्पिटल के डाक्टर्स और अन्य स्टाफ ने समाज के लिये  निर्णय लेते हुये मरीजों के लिये रक्तदान किया जिससे उनके इलाज में कोई समस्या न उत्पन्न हो।


अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेश्यिलिटी हास्पिटल के सीईओ डा0 मयंक सोमानी ने जानकारी देते हुये कहा कि इस समय देश के सामने कोरोना वायरस एक बड़ी चुनौती है। पूरा देश लाकडाउन किया गया है। भारतीय रेलवे जो जंग के समय नहीं रूकी वो रोक दी गई। अमेरिका और इटली जैसे देश परेशान हैं। अभी तक वैक्सीन नहीं बन पाई है। ऐसे में लोगों को अपने घरों में रहना है और सोशल डिस्टेन्सिंग करनी है। ज़ाहिर सी बात है जब लोग निकलेंगे नहीं तो समस्यायें भी होंगी। इसी कारण रक्तदाताओं की कमी भी हो रही है। इसलिये हमारे अस्पताल के सभी डाक्टर्स, पैरामेडिकल प्रोफेशनल्स और अन्य स्टाफ ने ये तय किया हम सब रक्तदान करेंगे जिससे मरीजों का इलाज सुचारू रूप से चलता रहे। हम आज सोशल मीडिया पर देख रहे हैं कि हमारी पुलिस कानून व्यवस्था को बनाये रखने के साथ सामाजिक ज़िम्मेदारी भी निभा रही है तो ऐसे में हमने भी अपनी चिकित्सीय ज़िम्मेदारी के साथ सामाजिक ज़िम्मेदारी निभाई है।


डा0 मयंक सोमानी ने अपील करते हुये कहा कि अगर आप इस लाकडाउन की अवस्था को कम खत्म करना चाह रहे हैं, कोरोना की समस्या से जल्द निजात पाना चाह रहे हैं तो घर में रहिये और साफ सफाई रखिये। प्रयास करिये कि आप लोगों के सम्पर्क में न आयें। गरीबों की मदद करिये और आस पास के जानवरों की भी खाना और पानी दीजिये लेकिन कोरोना से बचने के नियमांे का पालन करते हुये।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम