Skip to main content

जन धन खाता धारक महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 500 रुपये, मोदी सरकार का बड़ा ऐलान


जन धन खाता धारक महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 500 रुपये, मोदी सरकार का बड़ा ऐलान



  • कोरोना वायरस के संकट से गुजर रहे गरीब परिवारों के लिए मोदी सरकार ने अपना खजाना खोला है।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि देश की 20 करोड़ महिलाओं के खाते में अब सीधा पैसा दिया जाएगा। 

  • कोरोना वायरस संकट के बीच मोदी सरकार का राहत पैकेज 20 करोड़ महिलाओं को 500 रुपये प्रति महीना, महिलाओं के लिए अन्न-धन और गैस की योजना


दिल्ली : कोरोना वायरस के संकट के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार दोपहर को एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया, जिसके जरिए अलग-अलग तरीके से आम लोगों को मदद पहुंचाई जाएगी।  सरकार की ओर से देश की करीब 20 करोड़ महिलाओं के खाते में अगले तीन महीने तक 500 रुपये प्रति महीने की मदद दी जाएगी। 
1. धन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि जिन भी महिलाओं का प्रधानमंत्री जनधन अकाउंट के तहत बैंक खाता है, ऐसी करीब 20.5 करोड़ महिलाओं को अगले तीन महीने तक 500 रुपये प्रति महीने की मदद की जाएगी।  ये राशि हर महीने सीधे इन महिलाओं के बैंक खाते में डाल दी जाएगी। 
2. गैस
इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत देश के 8 करोड़ बीपीएल परिवारों को अगले तीन महीने तक मुफ्त में सिलेंडर की व्यवस्था की जाएगी।  बता दें कि उज्जवला योजना के तहत 8.5 करोड़ महिलाओं के नाम पर गैस कनेक्शन खोले गए थे, अब इन्हें ही अगले तीन महीने तक फ्री सिलेंडर दिए जाएंगे। 
3. अन्न
कोरोना वायरस को लेकर किए गए ऐलान में देश के सभी लोगों के लिए अनाज की व्यवस्था भी की गई है।  प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत 5 किलो अतिरिक्त गेहूं या चावल अगले तीन महीने तक मिलेंगे।  इसका फायदा 80 करोड़ लाभार्थी को मिलेगा। इसके अलावा 1 किलो दाल का प्रावधान किया गया है, ये सभी मुफ्त मिलेगा।


इसके साथ वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप के तहत 7 करोड़ परिवारों को फायदा मिलता है, दीन दयाल राष्ट्रीय ग्रामीण जीविका योजना के तहत इन्हें जमानत फ्री लोन दोगुना बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम