Skip to main content

जानकीपुरम स्थित डा0 आई0डी0 रस्तोगी स्कूल में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया।


जानकीपुरम स्थित डा0 आई0डी0 रस्तोगी स्कूल में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया।


लखनऊ, धरती  को हरा-भरा रखने, वृक्षों की अंधाधुन कटाई को रोकने के लिए लोगों को जागरुक करने का संकल्प नन्हें द्वारा लिया गया। जानकीपुरम स्थित डा0 आई0डी0 रस्तोगी स्कूल में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। जिसमें नन्हें बच्चों ने अध्यापकों एवं माली की मदद से अनेकों मौसमी पौधे लगाए। बच्चों ने यह भी जाना की पौधे को किस तरह रोपा जाता है और पेड़ बनने के लिए रोपे गए पौधे की रखवाली-निगरानी कैसे कब तक की जानी चाहिए?


इस अवसर पर काॅलेज प्रबंधक डा0 आई0डी0 रस्तोगी ने बच्चों को जानकारी दी  कि पेड़-पौधों से प्राणवायु (ऑक्सीजन), छाया, फल-फूल, जड़ी-बूटी के रूप में दवा, कागज बनाने के लिए लकड़ी आदि मिलती है। इसीलिए अधिक से अधिक पेड़-पौधों का होना बेहद जरूरी हैं। पेड़-पौधों के कम हो जाने के कारण ही विभिन्न तरह की बीमारी में विस्तार हो रहा है और आदमी का स्वास्थ्य पहले के मुकाबले कमजोर होता जा रहा है। पेड़-पौधे केवल आदमी के लिए ही नहीं, अन्य जानवरों और कीट-पतंगों के लिए भी लाभकारी हैं। सब कुछ मिलाकर ही पर्यावरण कहलाता है और स्वस्थ पर्यावरण के लिए स्वस्थ धरती का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए सभी बच्चे अपने जन्म दिवस पर एक-एक पौध जरुर लगाएं।


वहीं प्रधानाध्यापक जितेन्द्र साहू ने छात्रों को तेजी से वनों की कटाई के खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें प्रकृति के संरक्षण के संदेष को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जितेन्द्र साहू, उपप्रधानाध्यापक रेखा ओझा, षिखा टंडन, सरिता त्रिपाठी, षैलेन्द्र सिंह, रविन्द्र पाल सहित कालेज स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।