Skip to main content

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता श्री कर्पूरी ठाकुर जी की 33वीं पुण्यतिथि आज सादगी से मनाई गई


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता श्री कर्पूरी ठाकुर जी की 33वीं पुण्यतिथि आज सादगी से मनाई गई


 बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता श्री कर्पूरी ठाकुर जी की 33वीं पुण्यतिथि आज सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार के समस्तीपुर के एक अत्यंत पिछड़े गांव पितौंझिया में जन्में श्री कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति में लम्बा सफर तय किया किन्तु वे अपनी ईमानदारी और समाजवाद के प्रति निष्ठा से कभी डिगे नहीं। वे एक बार उपमुख्यमंत्री, दोबार मुख्यमंत्री तथा दशकों तक विधायक रहे। वे विपक्ष के नेता भी रहे। उन्होंने 1977 में बिहार में सरकारी नौकरी में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था की। समाजवादी पार्टी उनके रास्ते पर चलने के लिए संकल्पित है।


     श्री कर्पूरी ठाकुर को पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने भी श्रद्धांजलि दी। एच पार्क, महानगर स्थित श्री कर्पूरी ठाकुर पार्क में भी उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। आज के कार्यक्रम में सर्वश्री संजय सविता विद्यार्थी, अरविन्द गिरि, राहुल सिंह, प्रदीप तिवारी, रामगोपाल पुरी, प्रमोद मौर्या, कुलदीप सविता स्कालर, अमित ठाकुर, मनोज ठाकुर, राजेश शर्मा, राकेश शर्मा, सत्य समदर्शी (कविराजदास) भाईलाल पटेल, श्याम विश्वकर्मा, बृजेश शर्मा, मरगूब कुरैशी, डाॅ0 प्रमोद सूरी, अनिल यादव मास्टर, पूजा शुक्ला, सतीश शर्मा समर, निखिल कनौजिया, अरविन्द शर्मा, प्रमोद शर्मा, धीरज श्रीवास्तव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।