भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय व प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन के बाद लखनऊ जिले की 21 सदस्यीय कार्य समिति की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय व प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन के बाद लखनऊ जिले की 21 सदस्यीय कार्य समिति की घोषणा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय व प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन के बाद लखनऊ जिले की 21 सदस्यीय कार्य समिति की घोषणा शनिवार को जिला प्रवासी लक्ष्मण प्रसाद आचार्य व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी के हस्ताक्षर के बाद घोषित कर दी गई।
जिला कार्यसमिति में जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी के साथ रामविलास रावत (प्रधान),अरविंद यादव, माधवेंद्र देव सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला, आभा श्रीवास्तव,मनोज प्रजापति व हंसराज लोधी को जिला उपाध्यक्ष ।
राजकुमार वर्मा पटेल, धर्मेंद्र सिंह, विजय मौर्य व रामलाल वर्मा को जिला महामंत्री। अवधेश कमल अवस्थी, आशू शुक्ला "अवनीश", मुकेश कनौजिया, रेनू सिंह, निशा मिश्रा, ज्ञानवती रावत, संदीप यादव व जानकी प्रसाद विमल को मंत्री बनाया गया है। जिले का कोषाध्यक्ष दयाराम कश्यप को बनाया गया है। वहीं जिले में उपाध्यक्ष का एक पद रिक्त रखा गया है। जिसकी जानकारी जिला प्रवासी लक्ष्मण प्रसाद आचार्य व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी ने संयुक्त रूप से दी।
जिले में बनाए गए सभी पदाधिकारियों को जिला प्रवासी व जिला अध्यक्ष सहित सभी वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों ने अपनी अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
Comments
Post a Comment