Skip to main content

उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को किया जायेगा सम्मानित 

उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को किया जायेगा सम्मानित 


पुरस्कार हेतु त्रिस्तरीय पंचायते 31 जनवरी, 2020 तक कर सकती है, आवेदन



लखनऊः 21 जनवरी, 2020


उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कारों के माध्यम से सम्मानित किया जायेगा। पंचायतों को यह पुरस्कार दिनांक 24 अप्रैल, 2020 को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर प्रदान किया जायेगा। 


यह जानकारी निदेशक पंचायतीराज सुश्री किंजल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के अंतर्गत जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा ग्राम पंचायतों को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा, ग्राम पंचायत विकास योजना तथा बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। उन्होने बताया कि इस पुरस्कार हेतु वे पंचायतें पात्र होंगी जिनकें द्वारा विगत वित्तीय वर्ष 2018-19 में अपनी पंचायतों के उत्थान हेतु विभिन्न क्षेत्रों यथा स्वच्छता, शिक्षा, ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली, सामाजिक अर्थिक क्षेत्र में प्रदर्शन, बाल हितों के संरक्षण इत्यादि में उत्कृष्ट कार्य किये गये होगें, इसके लिए जनपद एवं राज्य स्तर पर त्रिस्तरीय पंचायतों के चयन की कार्यवाही की जानी है। 


निदेशक पंचायतीराज सुश्री सिंह ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया को त्रिस्तरीय पंचायत स्तर पर अधिक प्रभावी बनाने एवं विभागीय समन्वय को बढावा देने हेतु भारत सरकार की वेब-पोर्टल ूूूण्चंदबींलंजंूंतकण्हवअण्पद पर दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, नाना जी देशमुख राष्ट््रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार एवं बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार वर्ष 2020 योजना के अन्तर्गत 31 जनवरी,2020 तक आवेदन कर सकती है।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।