Skip to main content

साकेत नगर मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम-सी0ए0ए0-2019 के सम्बन्ध में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी



साकेत नगर मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम-सी0ए0ए0-2019 के सम्बन्ध में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी


लखनऊ:I  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद कानपुर के साकेत नगर मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम-सी0ए0ए0-2019 के सम्बन्ध में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पूरे देश में किए जा रहे कार्यों की धमक पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने गरीबों के हितों के लिए, किसानों के लिए, गांव के लिए अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। रेलवे, हाई-वे, वाटर-वे के क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य करने के साथ-साथ पूरे देश के विकास के लिए एक से बढ़कर एक कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने नमामि गंगा परिषद की पहली बैठक कानपुर शहर में की। उन्होंने कहा कि गंगा जी हमारी पहचान हैं। गंगा जी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के दृष्टिगत केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार कार्य कर रही हैं। सी0ए0ए0 कार्यक्रम के समर्थन में इतना बड़ा सैलाब उमड़ पड़ा है यह खुशी की बात है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में धारा 370 एवं 35ए को समाप्त किया गया और जब गत वर्ष पाकिस्तान के आतंकियों ने भारत में अटैक किया तब भारत की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर घुसपैठियों के कैम्प को ध्वस्त किया। इससे स्पष्ट संकेत है कि भारत की धरती में नक्सलवाद, आतंकवाद, उग्रवाद को जड़ से समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि तीन तलाक की कुप्रथा को भी समाप्त करने के कदम उठाएं हैं। अयोध्या मंदिर बनने के लिए सैकड़ों वर्षों से चल रहे विवाद का निर्णय कर भारत की न्यायपालिका ने दुनिया में ताकत दिखाई है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम सी0ए0ए0 के अंतर्गत पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यक हिंदू, फारसी, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध को नागरिकता देने का कार्य किया है। शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करने का लोकतंत्र में अधिकार है, परंतु यदि कोई सार्वजनिक संपत्ति को तोड़-फोड़ कर हानि पहुंचाएगा, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा तथा उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। देश की आजादी में क्रांतिकारियों की अहम भूमिका रही है।
महर्षि अरविंद ने कहा है कि देश का द्रोही होना सबसे बड़ा पाप है और देश के प्रति अपने को समर्पित करना देश का सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में कानून मंत्री और संविधान शिल्पी डाॅॉ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने अपने देश के प्रति उल्लेखनीय कार्य किए हैं, इसीलिए उन्हें भारत रत्न के रूप में जाना जाता है। वह भारत रत्न बनकर अमर हो गए। उन्होंने भारत सुखी देश रहे इसके लिए अनेक कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री जी ने आंबेडकर जी से जुड़े पांच संस्थानों को पंचतीर्थ घोषित किया है। सी0ए0ए0 के विरोध में अनेक हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। नागरिकता कानून नागरिकता देने का कानून है, किसी की नागरिकता लेने का कानून नहीं है। इसमें किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। यह कानून किसी भी भारतीय हिंदू मुस्लिम आदि को प्रभावित नहीं करेगा। सी0ए0ए0 का एन0आर0सी0 से कोई संबंध नहीं है।
शहरी विकास मंत्री, भारत सरकार श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नागरिकता संशोधन अधिनियम-सी0ए0ए0-2019 अधिनियम के भ्रम को दूर करने के लिए सम्बोधित करते हुए कहा इस अधिनियम के अंतर्गत पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आये अल्पसंख्यक हिन्दू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध, ईसाई लोगों को नागरिकता दी जाएगी। इस अधिनियम के अन्तर्गत कई लोगों के द्वारा कई प्रकार के भ्रम फैलाये जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वे किसी भ्रम में न पड़ें। इस अधिनियम के अंतर्गत किसी को कोई नुकसान नही है। बाहरी घुसपैठियों को रोकने हेतु वर्ष 1955 में इस अधिनियम को लाया गया था। पिछले 5 साल में भारत को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का निर्णय लिया है तथा कई माध्यमों से प्रयास करके कूटनीति के द्वारा भारत को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया है।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केसव प्रसाद मौर्य ने नागरिकता संशोधन अधिनियम-सी0ए0ए0-2019 के भ्रम को दूर करने के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इस अधिनियम से किसी का कोई नुकसान नहीं है। इसमें किसी को परेशान होने की जरूरत नही है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे किसी के बहकावे में न आएं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आये अल्पसंख्यक लोगों को इस अधिनियम के तहत नागरिकता देने का कार्य किया गया है। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के तहत कार्य कर रही है। किसानों के लिए अनेक कार्य किये जा रहे है। प्रधानमंत्री जी ने नागरिकता संसोधन अधिनियम-(सी0ए0ए0) 2019 का बिल लाकर एक अच्छा कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी बिना किसी के भेदभाव के सबके हितों के लिए कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री जी ने तीन तलाक खत्म करने का भी कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी ने 370 धारा, 35ए के हटाने का भी अच्छा कार्य किया है। सी0ए0ए0 अधिनियम नियम को बहुत पहले लागू हो जाना चाहिए था। सबके हितों के लिए प्रत्येक क्षेत्र में अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं।
इस अवसर पर नागरिकता संशोधन अधिनियम-(सी0ए0ए0) 2019 के भ्रम को दूर करने हेतु औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार, लोक निर्माण राज्यमंत्री श्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय सहित अनेक मंत्रियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री श्री अशोक कटारिया, महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे, महामंत्री श्री सुनील बंसल, विधायक श्री महेश त्रिवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।






 




Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम