Skip to main content

रोबोट प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. छात्र दल मुंबई रवाना


रोबोट प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. छात्र दल मुंबई रवाना


लखनऊ I सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) का 7 सदस्यीय दल इण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आई.आई.टी.), बॉम्बे द्वारा आयोजित रोबोटिक प्रतियोगिता 'टेकफेस्ट 2019-20' में प्रतिभाग हेतु आज मुंबई रवाना हो गया। मुंबई रवाना होने वाले छात्रों में आयुष जायसवाल, प्रखर गोयल, श्रेयांश सिंह, प्रखर वर्मा, सिद्धार्थ यादव एवं आदित्य तिवारी शामिल हैं। इस छात्र दल का नेतृत्व सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के शिक्षक मोहम्मद अजमल अंसारी कर रहे हैं। यह रोबोटिक प्रतियोगिता 3 से 5 जनवरी तक आई.आई.टी मुंबई कैम्पस में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश भर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं'टेकफेस्ट 2019-20' एशिया के सबसे बड़े विज्ञान एवं प्राद्योगिकी महोत्सव में शामिल है। सी.एम.एस. छात्र इस रोबोटिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु अत्यन्त उत्साहित हैं, जहाँ वे अपने स्वनिर्मित रोबोट का प्रदर्शन करेंगे और एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धी वातावरण में देश भर के छात्रों के साथ विचारों का आदान-प्रदान कर वैज्ञानिक प्रतिभा को और निखारेंगे।


सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित करता है एवं स्वयं भी 28 अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कर देश-विदेश के छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। सी.एम.एस. के इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप विद्यालय के छात्र विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।


 


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।