Skip to main content

उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा से प्रदेश के व्यापारियों ने  प्रदेश के खुदरा व्यापारियों के व्यापार को बचाने की मांग की


उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा से प्रदेश के व्यापारियों ने  प्रदेश के खुदरा व्यापारियों के व्यापार को बचाने की मांग की


*व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा को सौंपा


*व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से प्रदेश में रिटेल व्यापारी नीति बनाने की भी मांग की
*ई-कॉमर्स कंपनियां प्रदेश एवं देश के राजस्व को लगा रही है चूना :  संजय गुप्ता


लखनऊ, 6 दिसंबर, शुक्रवार, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी के व्यापारियों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा को डालीगंज स्थित नक्षत्र शाला ऑडिटोरियम में ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के रिटेल व्यापारियों के व्यापार को बचाने की मांग की, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर उनसे कहा कि वर्तमान में प्रदेश एवं देश के व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है तथा इसका प्रमुख कारण अमेजॉन ,फ्लिपकार्ट, वॉलमार्ट एवं ई-कॉमर्स कंपनियां है व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा को व्यापारियों की  समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि वर्तमान में व्यापारियों का व्यापार 70% से अधिक घट गया है तथा व्यापारियों के सामने दिवालिया होने वाली स्थिति उत्पन्न होना शुरू हो गई है उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि  ई-कॉमर्स कंपनियां ना केवल व्यापारियों का नुकसान कर रही है बल्कि प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार के राजस्व का भी  नुकसान कर रही है ,तथा एक योजनाबद्ध तरीके से साजिश रचते हुए  यह कंपनियां प्रदेश एवं देश के  परंपरागत व्यापारियों के व्यापार को तहस-नहस कर उन्हें जड़ से उखाड़ फेंकने की साजिश रच रही है , जिससे भविष्य में व्यापारी, उपभोक्ता, सरकार सभी को बड़ी हानि होगी, उन्होंने उपमुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश में रिटेल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए रिटेल व्यापारी नीति बनाने की मांग की तथा राज्य में अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, वॉलमार्ट एवं अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा किए जा रहे नियम विरुद्ध व्यापार को रोकने एवं उन पर अंकुश लगाने की मांग की, ,व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप मुख्यमंत्री को सौंपा 


उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने  व्यापारियों को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया तथा इस संबंध में चिंता करने का भी आश्वासन दिया


 ज्ञापन कार्यक्रम  में संगठन के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, महामंत्री संजय त्रिवेदी, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, मुनीश भार्गव, रजा हुसैन, मोहम्मद आरिफ ,मोहम्मद आदिल ,नरेंद्र शर्मा, संजय टंडन, सरदार चरणजीत सिंह , गौस अहमद, मुजीब खान,  मून सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल थे- संजय गुप्ता


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।