Skip to main content

साइबर क्राइम से सम्बंधित कार्यशाला  आयोजन 


साइबर क्राइम से सम्बंधित कार्यशाला  आयोजन 



सुशासन की ठोस नींव कानून के राज पर ही स्थापित होती है: मुख्यमंत्री


लखनऊ: 13 दिसम्बर, 2019, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि सुशासन की ठोस नींव कानून के राज पर ही स्थापित होती है। जब अपराधी के मन में कानून का भय होगा तब अपराध स्वतः कम होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कानून अपने आप में परिपूर्ण है। आवश्यकता है कानून को प्रभावी ढंग से कार्यान्वित किये जाने की।


मुख्यमंत्री जी आज यहां साइबर क्राइम विवेचना और महिला एवं बालकों के विरुद्ध अपराध पर प्रदेश के अभियोजकों एवं विवेचकों की राज्य स्तरीय कार्यशाला के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा दिलाने में विवेचकों और अभियोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दृष्टि से यह कार्यशाला अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से महिलाओं और बालकों के खिलाफ होने वाले अपराधों और साइबर क्राइम से जुड़े सभी मुद्दों पर व्यापक चर्चा कर कार्ययोजना बनायी जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने पत्रिका 'अभियोजन दिग्दर्शिका' के प्रथम अंक का विमोचन किया।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद स्तर पर कोआॅर्डिनेशन के द्वारा मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। विभागों के आपसी समन्वय से ही अपराधियों को समय पर सजा दिलायी जा सकती है। जनपद न्यायाधीश के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को बैठक कर अपराध को कम करने की रणनीति बनानी चाहिए, जिससे अपराध कम हो व पीड़ित को समय से न्याय दिलाया जा सके।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पाॅक्सो एक्ट एवं बलात्कार से सम्बन्धित आपराधिक वादों के शीघ्र निस्तारण हेतु राज्य में 218 नियमित न्यायालयों के गठन का निर्णय लिया गया है। इनमें से 74 डेडिकेटेड कोर्ट पाॅक्सो एक्ट के आपराधिक वादों हेतु तथा 144 नियमित कोर्ट प्राइमरी रेप केसेज़ के ट्रायल के साथ-साथ पाॅक्सो एक्ट केसेज़ के ट्रायल के लिए गठित किये जाएंगे।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी मात्र से कानून-व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो सकती। इसके लिए आवश्यक है कि दोषी को विधि के अनुरूप कठोर दण्ड मिले। इस कार्य में विवेचक और अभियोजक के रूप में आप सभी को सुनिश्चित करना होगा कि अपराधों में लिप्त कोई व्यक्ति दण्डित हुए बिना छूटने न पाये। इसलिए आप सभी को कानून की बारीकियों से परिचित होकर अभियोगों की प्रभावी पैरवी करनी होगी। उन्होंने कहा कि किसी घटना पर विधि व्यवस्था के अनुरूप मिली त्वरित सजा समाज में एक बड़ा संदेश देती है। यह सजा आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों के लिए चेतावनी होती है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि साइबर क्राइम एक चुनौती है और प्रदेश सरकार इस चुनौती के लिए तैयार है। साइबर अपराध से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में हर रेंज स्तर पर एक फाॅरेन्सिक लैब तथा साइबर थाने की स्थापना की जा रही है। ऐसे अपराधों की विवेचना एवं अभियोजन के लिए अपने पुलिस तंत्र एवं अभियोजकों को साइबर अपराधों के क्षेत्र में दक्ष बनाया जाना अत्यन्त आवश्यक है। इसके दृष्टिगत प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फाॅरेन्सिक विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया गया है।


इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि ई-कोर्ट शुरू की गयी है, जिससे अपराधियों को सजा दिलाने में काफी मदद मिली है।
पुलिस महानिदेशक श्री ओ0पी0 सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का मानना है कि किसी कार्य की सफलता में प्रशिक्षण, इण्टीग्रेशन और कोआॅर्डिनेशन का विशेष महत्व है।


अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन श्री आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि ई-प्राॅसीक्यूशन में डाटा फीडिंग के मामले में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। इस फीडिंग का लाभ अभियोजन सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करने में अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इससे अभियोजन, पुलिस विभाग तथा जेल को समन्वित करते हुए इण्टर आॅपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आई0सी0जे0एस0) के तहत अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा सकेगी।


इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था श्री पी0वी0 रामा शास्त्री, पुलिस सहित अभियोजन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।






 




Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।