Skip to main content

परिवहन निगम की महिला हेल्पलाइन- ‘‘दामिनी’’ का लोकार्पण

परिवहन निगम की महिला हेल्पलाइन- ''दामिनी'' का लोकार्पण


लखनऊ: 30 दिसम्बर, 2019


प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री अशोक कटारिया ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, मुख्यालय में स्थित कमाण्ड सेन्टर से महिला बस यात्रियोें के लिए एक विशिष्ट हेल्पलाइन सेवा ''दामिनी'' का लोकार्पण आज किया। इस अवसर पर परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राजेश कुमार सिंह, परिवहन आयुक्त श्री धीरज साहू एवं श्री राज शेखर, प्रबन्ध निदेशक परिवहन निगम, श्री राधेश्याम, अपर प्रबन्ध निदेशक एवं विभागीय शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे। 


कार्यक्रम के अवसर पर माननीय परिवहन मंत्री जी द्वारा परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव व अन्य अधिकारियों एवं प्रबन्ध निदेशक परिवहन निगम द्वारा निगम की महिला उन्मुख उनकी सोच एवं प्रयासों के लिए विशेष बधाई दी। 


''परिवहन निगम द्वारा अपने बस यात्रियों को प्रत्येक क्षण सुरक्षित एवं संरक्षित माहौल में बस यात्रा के लिए एक हेल्पलाइन सेवा का संचालन विगत एक दशक से किया जा रहा है। निगम की बसों में महिला यात्रियों की भी अच्छी संख्या होती है इसको देखते हुए तथा कमा-काजी महिलाओं को ध्याान में रखतें हुये परिवहन निगम द्वारा इसी वर्ष 50 से अधिक बसों के बेडे़ से महिला स्पेशल पिंक सेवा का औपचारिक संचालन प्रारम्भ किया गया। ऐसे में आवश्यक है कि महिलाओं को और अधिक प्राथमिकता देने के लिए एक विशिष्ट हेल्पलाइन भी हो जो सीधे परिवहन निगम के प्रबन्धन और महिला बस यात्रियों के बीच सम्वाद का सीधा चैनल बन सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस व्यवस्था कि दामिनी हेल्पलाइन नं0-8114277777 पर प्राप्त होने वाली शिकायत एवं सुझाव को नियंत्रक महिला अधिकारी व उनका दल प्रातः 9ः00 बजे से समय 18ः00 बजे तक की अवधि में तत्काल इसे सम्बन्धित क्षेत्र को अग्रसारित करेगा और इस व्यवस्था में क्षेत्रों में भी महिला कर्मी द्वारा नियंत्रित यह हेल्पलाइन सम्बन्धित इकाई से निदानात्मक कार्यवाही कराकर मुख्यालय को अवगत भी करायेगी। इस व्यवस्था में महिला बस यात्री को मोबाइल काॅल, व्हाट्सएप सन्देश, व्हाटसएप फोटो या वीडियों सन्देश देने का विकल्प उपलब्ध होगा।''


उपरोक्त व्यवस्था में महिला यात्रियों को क्षेत्रीय स्तर पर इसी ''दामिनी'' नाम से ही संचालित महिला हेल्पलाइन पर भी सीधे अपनी शिकायत या सुझाव देने व उसका त्वरित हल प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। इस हेल्पलाइन पर इकाईयों के लिए प्राप्त शिकायत व सुझाव पर निस्तारण की स्थिति की प्रत्येक मास मुख्यालय स्तर पर समीक्षा होगी। 


कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सचिव द्वारा परिवहन निगम द्वारा अपने उत्कर्ष प्रयासों एवं कार्यवाही से प्राप्त किये जा रहे उत्तम प्रतिफलों एवं सामाजिक छविवर्धन के लिए निगम के प्रबन्ध निदेशक डा0 राज शेखर एवं उनकी टीम सत्त प्रयासों की सराहना की गई। 


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।