नगर निगम शाहजहांपुर की सीमा विस्तार का निर्णय
मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय
लखनऊ I नगर निगम शाहजहांपुर की सीमा विस्तार का निर्णय, मंत्रिपरिषद ने नगर निगम शाहजहांपुर की सीमा विस्तार का निर्णय लिया है। नगर निगम शाहजहांपुर की सीमा के निकट स्थित ग्रामों में शहरीकरण की बढ़ती प्रवृत्ति एवं उसमें हो रहे अनियोजित विकास को नियोजित करने एवं अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु निकटवर्ती ग्रामों को सम्मिलित करते हुए शाहजहांपुर की सीमा विस्तार के सम्बन्ध में आयुक्त, बरेली मण्डल, बरेली के पत्र दिनांक 29 नवम्बर, 2019 द्वारा प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया।
मण्डलायुक्त, बरेली द्वारा 06 राजस्व ग्रामों को नगर निगम शाहजहांपुर की प्रस्तावित सीमा विस्तार मंे सम्मिलित किये जाने का प्रस्ताव किया गया है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान नगर निगम शाहजहांपुर का क्षेत्रफल 51.42 वर्ग किमी0 है। नगर निगम शाहजहांपुर की सीमा विस्तार के इस प्रस्ताव में कुल 06 राजस्व ग्राम (कुल 01 ग्राम पंचायत) के कुल 4.84 वर्ग किमी0 (483.298 हे0) क्षेत्रफल जो कि वर्तमान नगर निगम के क्षेत्रफल का लगभग 9.4 प्रतिशत है, को सम्मिलित करने का प्रस्ताव किया गया है। उक्त 06 राजस्व ग्रामों को नगर निगम शाहजहांपुर में सम्मिलित करने के पश्चात 01 ग्राम पंचायत का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।इसके दृष्टिगत कुल 06 राजस्व ग्रामों के कुल 4.84 वर्ग किमी0 (483.298 हे0) क्षेत्रफल को सम्मिलित करते हुए नगर निगम, शाहजहांपुर की सीमा विस्तार का निर्णय लिया गया है।
Comments
Post a Comment