Skip to main content

जिसके साथ अन्याय होगा, समाजवादी पार्टी उसके साथ खड़ी होगी - पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव


जिसके साथ अन्याय होगा, समाजवादी पार्टी उसके साथ खड़ी होगी - पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव


लखनऊ I समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी की भाषा के कारण सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में लोगों की जानें गई हैं। उनकी बदला लो और ठोको नीति के परिणाम स्वरूप प्रदेश में कानून व्यवस्था चैपट हुई है। पुलिस ने गाड़ियां तोड़ी है और घरों में लूटपाट की है। जिनकी मौतें हुई है उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी जा रही हैं। एफआईआर नहीं लिखी जा रही है। मृतकों के परिवारीजनों से विपक्षी नेताओं को मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है। जिसके साथ अन्याय होगा, समाजवादी पार्टी उसके साथ खड़ी होगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सन् 2022 में समाजवादी पार्टी कोई गठबंधन नहीं करेगी। भविष्य में जनता से गठबंधन रहेगा।


    यादव ने पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में उपस्थित समाजवादी पार्टी तथा निषाद संघ उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा हिन्दू-मुस्लिम एकता से डरी हुई है। सीएए, एनआरसी, एनपीआर के प्राविधान संविधान के विरूद्ध है। ये कानून आम जनता को परेशान करने और मुस्लिमों को डराने के लिए लाए जा रहे है। इसके पीछे बदनीयती और धोखा है। मानवाधिकार हनन में सबसे ज्यादा नोटिसें उत्तर प्रदेश सरकार को मिली है।


     इस अवसर पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सर्वश्री अहमद हसन, इन्द्रजीत सरोज, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, चौधरी लोटन राम निषाद, एसआरएस यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


    श्री यादव ने कहा पुलिस की गोली से मृत लोगों के आश्रितों को भाजपा सरकार मुआवजा दे। लोगों की सम्पत्ति को जो नुकसान पुलिस ने पहुंचाया है उसकी भी भरपाई सरकार करे। उन्होंने कहा कि सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 2007 में गोरखपुर के दंगे के नुकसान की भी भरपाई कराई जायेगी।


    अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस अत्याचार बढ़ा है। लोगों की जानें जाने के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर रोक कैसे लगा सकती है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को डरा रही है। धमकियां दे रही है। मनमानी करना भाजपा का तरीका है। नफरत और अन्याय बढ़ाना तथा भारत की एकता के विरूद्ध काम करना आरएसएस का एजेण्डा है। भारत के नागरिकों के अधिकारों का भाजपा राज में क्या होगा?


   यादव ने कहा कि सरकारों को गरीबों की नज़र से देखना चाहिए। अगर सरकार अपनी नज़र से देखेगी तो समस्या का समाधान कैसे होगा? आज तो वंचितों गरीबों के विरूद्ध साजिश की जा रही है। लड़ाई बड़ी है जिन्हें दबाया गया लड़ाई उनकी है। समाजवादी पार्टी इन्हीं की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा चतुर चालाक है और झूठ की मास्टर है, इससे गरीबों को सावधान रहना है।


    उन्होंने कहा भाजपा अंधकार की तरफ ले जा रही है। चंद लोगों को ही फायदा पहुंचाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी सबको जोड़कर चलती है। किसी से भेदभाव नहीं करती है। समाजवादी पार्टी समाज में विश्वास और सद्भाव कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है।


     अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सबको उलझाकर और भ्रम में रखना चाहती है। बुनियादी और वास्तविक मुद्दों का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। किसानों, नौजवानों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना जातियों की होनी चाहिए। जातियों की नफरत खत्म करने के लिए यह जरूरी है। इससे योजनाओं में समानुपातिक भागीदारी भी तय होगी।


    चौधरी लोटनराम निषाद राष्ट्रीय सचिव निषाद संघ एवं कार्यकर्ताओं-नेताओं ने कहा कि अखिलेश जी में समाज को आगे लाने की सोच है। वे सबको भागीदारी देना चाहते हैं। उनका बेदाग, ईमानदार नेतृत्व है। विकास के कामों में समाजवादी पार्टी का मुकाबला नहीं हो सकता है। श्री अखिलेश यादव ही सामाजिक न्याय और राजनीतिक विचारधारा के विकल्प के नेता हैं। एकस्वर से कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक धुंधलके में बादल छांटने के लिए समाजवादी पार्टी के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटेंगे।


    आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के समक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव श्री रमेश चंद्र निषाद, उत्तर प्रदेश तैलिक महासंघ के सर्वश्री विनोद कुमार राठौर, मनोज कुमार राठौर, राजेन्द्र राठौर, श्रवण राठौर, मनोज राठौर, सतीश राठौर, रामदत्त राठौर, नन्हके राठौर, विष्णु राठौर, रामकृष्ण राठौर, श्रीपाल वर्मा, विश्वनाथ पाल, मनीष शर्मा, अकबर अली, अमित राठौर, पंकज राठौर और विशाल निषाद के अतिरिक्त निषाद पार्टी बलिया के श्री ज्ञानेश्वर कश्यप ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहरण की। कार्यक्रम में सर्वश्री लाल प्रताप यादव, वंशीधर यादव, मंजू मौर्या, रश्मिी राजपूत तथा श्याम नारायण बिन्द ने भी अपने विचार रखे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।