जनपद बदायूं की ग्राम पंचायत, दहगवां को नगर पंचायत बनाई जायगी
मंत्रिपरिषद ने जनपद बदायूं की ग्राम पंचायत, दहगवां को नगर पंचायत बनाने का निर्णय लिया है। नगर पंचायत के गठन हेतु शासनादेश संख्या-2979/9-1-2016-426सा/2014, दिनांक 06 अक्टूबर, 2016 द्वारा मानकों का निर्धारण किया गया है।
इस शासनादेश के अनुसार जिलाधिकारी, बदायूं द्वारा पत्र दिनांक 15 मई, 2017, 27 जुलाई, 2017 व 04 अगस्त, 2018 के माध्यम से नगर पंचायत, दहगवां के सृजन का प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया है।
नगर पंचायत, दहगवां के सृजन हेतु अनन्तिम अधिसूचना दिनांक 05 नवम्बर, 2018 निर्गत करते हुए आपत्तियां एवं सुझाव मांगे गए। इस अनन्तिम अधिसूचना के विरुद्ध शासन/जनपद स्तर पर कोई आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त नहीं हुआ है।
मंत्रिपरिषद ने अधिसूचना के अन्तर्वस्तु में संशोधन/परिवर्धन किये जाने की आवश्यकता होने पर आवश्यक सुसंगत संशोधन हेतु मंत्री, नगर विकास विभाग को अधिकृत किये जाने का निर्णय लिया है।
Comments
Post a Comment