Skip to main content

हम विकास करते हैं, तुष्टीकरण नहीं: योगी आदित्यनाथ


हम विकास करते हैं, तुष्टीकरण नहीं: योगी आदित्यनाथ


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास हमारे लिए नारा नहीं हकीकत है। हमने बिना भेदभाव के सबका विकास किया है, औरों की तरह तुष्टीकरण नहीं किया। जो लोग भेदभाव का आरोप लगाते हैं वह अपने गिरेबान में झांके। अगर उन्होंने वाकई में बिना भेदभाव के सबका विकास किया होता तो हालात कुछ और होते।


सीएम आवास योजना के तहत विशिष्ट दिव्यांगजनों को चाबी सौंपने के लिए यहां लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के आरोपों में उनकी बौखलाहट दिखती है। उनकी करतूतों के कारण जनता उनको सत्ता से बेदखल कर चुकी है। आगे कोई संभावना भी नहीं है। ऐसे में उनकी बौखलाहट और विभिन्न मुद्दों पर उनका अनर्गल प्रलाप स्वाभाविक है। आरोप लगाने वाले गरीबों का पैसा हड़पने के पापी हैं।


मने जो किया है, आंकड़े उसके सबूत हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर तमाम विकास योजनाओं में उप्र यूं ही नहीं नंबर पर एक है। हमने वनटांगियां, मुसहर और आदिवासियों को भी विकास योजनाओं से संतृप्त किया। केंद्र की योजनाओं से छूटे लोगों के लिए अलग से योजनाएं शुरू कीं और इनके लिए अतिरिक्त धन आवंटित किया। इस कार्यक्रम के बावत सलाह देने के लिए उन्होंने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की तारीफ की।


गरीबों के बारे में दिल से सोचते हैं मोदी और योगी: राज्यपाल
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि गरीब का दर्द या तो गरीब समझता है या संत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी देखी है और योगी जी संत हैं। दोनों दिल से गरीबों के हित में बारे में सोचते हैं। यही वजह है कि गरीबों को बिना भेदभाव के घर, रसोई गैस एवं बिजली के कनेक्शन मिल रहे हैं। पहले की सरकारों ने खुद कबूल किया है कि उनकी विकास योजनाओं का सिर्फ 15 फीसद ही गरीबों तक पहुंचता था। बाकी के 75 फीसद का बंदरबाट होता रहा। लिहाजा गरीबी हटी नहीं, बल्कि गरीबों की संख्या बढ़ गयी।


राज्यपाल ने गरीबों से अपील की कि वे बच्चों को जरूर पढ़ाएं। इसमें कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं का लाभ लें। कौशल विकास के जरिए उनको हुनरमंद बनाकर स्वावलंबी बनाएं। देश में उप्र एकमात्र राज्य है, जो शिक्षा का सारा खर्च खुद उठाने के साथ वजीफा भी दे रहा है। ऐसे में बच्चों को पढ़ाएं जरूर। महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर स्वावलंबी बनें। आर्थिक मदद के लिए मुद्रा जैसी योजनाओं का लाभ लें।


गरीबों की मदद अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि: राम नाईक


प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि गरीबों की यह मदद अटल जी को असली श्रद्धांजलि है। कुष्ठ रोगियों के लिए खाने की व्यवस्था पूर्व मुख्यमंत्री ने कर दिया था। उनको घर देकर इस सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए योगी जी का काम काबिले तारीफ हैं। बिहार, महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में कुष्ठ रोगियों के लिए अच्छी योजनाएं चल रही हैं। संभव हो तो सरकार उनको भी प्रदेश में लागू करे।


अतिथियों का स्वागत सरकार के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लोगो जारी हुआ। साथ ही प्रतीकात्मक रूप से कुछ पात्रों को सीएम आवास की चाबी भी दी गयी।


कार्यक्रम में सरकार के मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, आनंद स्वरूप शुक्ल, मुख्य सचिव आरके तिवारी, ग्राम्य विकास विभाग और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।