Skip to main content

भाजपा सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम से पूरे देश को आंदोलित कर दिया है --अखिलेश यादव 


भाजपा सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम से पूरे देश को आंदोलित कर दिया है --अखिलेश यादव 


लखनऊ I समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम से पूरे देश को आंदोलित कर दिया है। देश में अराजकता व्याप्त है। युवा पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर डर गई है और बुरी तरह आशंकित है। लोकतंत्र में यह स्थिति खतरनाक है।


     यादव ने आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर शैक्षणिक एवं सामाजिक अव्यवस्था है। छात्र-छात्राओं की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज, आंसूगैस का बल प्रयोग किया जा रहा है। भाजपा सरकार की निर्दयता और निर्ममता का ही दुष्परिणाम है कि अब पुलिस प्रशासन छात्राओं के साथ भी दुव्र्यवहार करने में कोई संकोच नहीं करता है। यह कैसी भाजपा सरकार है जहां किसी का जीवन और सम्मान भी सुरक्षित नहीं है?


     हकीकत में बात कुछ और है। बिजनौर में श्री सीजेएम की कोर्ट में ही दिनदहाड़े गोली चल गई और एक अभियुक्त मारा गया। खुद मजिस्ट्रेट साहब ही बाल-बाल बचे। कानून व्यवस्था की इससे बड़ी खतरनाक स्थिति और क्या हो सकती है? क्या इसके लिए मुख्यमंत्री जी के पास कोई जवाब है अथवा नही?


     जबसे भाजपा सरकार बनी है निर्दोषों का फर्जी अपराधिक धाराओं में फंसाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। थानों में पीड़ित की सुनवाई नहीं होती है। उन्हें अपमानित किया जाता है। अल्पसंख्यकों की तरह ही किसानों, गरीबों, नौजवानों और महिलाओं को भी उत्पीड़न का शिकार बनाया जाता है। राज्य के हालात चिंतनीय हो चले हैं।


     भाजपा समाज में नफरत और परस्पर विभेद फैलाने में जुटी है। वह अपनी राजनीति सत्ता के दबाव और धमकी के सहारे करना चाहती है। राष्ट्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दमनकारी नीतियों के चलते स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों की भी अवमानना करने में भाजपा को हिचक नहीं। यह कैसा राष्ट्रवाद है?


     भाजपा की रणनीति अनावश्यक मुद्दों में जनता को उलझाने की है। यह संविधान के विरूद्ध साजिश हो रही है। भाजपा कुटिलता से लोगों को गुमराह करने में लगी हुई है। लेकिन अब उसके दिन गिने चुने रह गए हैं। भाजपा सरकार के अन्याय को जनता बर्दाश्त के लिए तैयार नहीं है।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।