Skip to main content

उत्तर भारत की पहली एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट अवेक सर्जरी


मरीज करता रहा बातें और डॉक्टर ने बदल दिए दिल के वाल्व 


उत्तर भारत की पहली एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट अवेक सर्जरी


लखनऊ 26 नवंबर, 2019: सर्जरी के क्षेत्र में अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कठिन से कठिन सर्जरी को सफलतापूर्वक करके नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।  एक बार फिर यहाँ के डॉक्टर व उनकी टीम द्वारा जागते हुए मरीज की एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी का सफलतापूर्वक किया गया। मरीज की पूर्ण चेतना अवस्था में की जाने वाली यह सर्जरी तकनीकी रूप से बहुत अधिक चुनौतीपूर्ण होती है।  इसमें  रोगी न केवल जाग रहा होता है बल्कि पूरे सर्जरी के समय  बात भी कर सकता है। उसे किसी भी प्रकार के दर्द का एहसास  नहीं होता लेकिन  वह अपने आस-पास होने वाली गतिविधियों के प्रति जागरूक होता है। यह पूरे उत्तर भारत की पहली  एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट अवेक सर्जरी है जो लखनऊ के अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा की गयी।


उत्तर प्रदेश गोंडा  निवासी २८ वर्षीय अब्दुल कलाम  गंभीर एओर्टिक रेगुरगिटेशन एल. वी  डिसफंक्शन (एलवीईएफ - 48%) के साथ साथ जटिल प्रकार के हृदय रोगों से भी पीड़ित थे। अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल  के वरिष्ठ सलाहकार व सर्जन सीटीवीएस डॉ. विजयंत देवनराज  ने बताया कि मरीज को 2 साल से अधिक समय से  सांस लेने में  दिक्कत हो रही थी।  यह एक गंभीर स्वास रोग था।  साथ ही  सीने में दर्द , अपच, भूख न लगना, वजन कम होना, आरएचडी गंभीर, एआर माइल्ड, एमआर माइल्ड, एलवीईएफ - 48%,  सीएक्स -आर- बढ़े हुए हृदय (कार्डियोमेगाली) से संबंधित सीने में दर्द यह सभी मरीज में लक्षण पाए गए। एओर्टिक वाल्व प्रतिस्थापन सर्जरी द्वारा मरीज का सफल इलाज किया गया।  उन्हें इंटुबैट नहीं किया गया और ना ही वेंटिलेशन पर  रखा गया।  यह सर्जरी  2 घंटे तक चली। सर्जरी के लिए कोई हृदय संबंधी दवाएं उपयोग में नहीं लाई गयी और ना ही  किसी भी प्रकार से रक्त आधान की आवश्यकता हुई। मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हैं और वह अपने गाँव में अपने खुद का व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं।


अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर व सी.ई.ओ. डॉ. मयंक सोमानी ने कहा कि "अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में डॉक्टरों की एक शानदार टीम है। मैं डॉ. विजयंत देवनराज और उनकी टीम को इस सफल वाल्व रिप्लेसमेंट अवेक सर्जरी के लिए बधाई देता हूं, हम उन्नत जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण और प्रौद्योगिकी की सुविधाओं से सुसज्जित हैं और किसी भी प्रकार की सर्जरी को सफलतापूर्वक करने में सक्षम हैं।  हम  इस नवीन प्रयास के साथ साथ नियमित रूप से हृदय संबंधी सर्जरी व किसी भी प्रकार की नई सर्जरी करने के  लिए  हमेशा  तत्परत हैं।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।