Skip to main content

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज व लखनऊ मे की जन सुनवाई

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज व लखनऊ मे की जन सुनवाई
जनता की समस्याओं का किया जाए, त्वरित गति से निदान -उप मुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य  


लखनऊ: 18 नवम्बर, 2019        


                
उ0 0प्र0 के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज सुबह प्रयागराज मे और उसके बाद लखनऊ स्थित 7-कालीदास मार्ग अपने कैम्प कार्यालय पर प्रदेश के दूरदराज जिलों से आए विभिन्न लोगो की समस्याओं को उनसे सीधे संवाद करते हुये गम्भीरता पूर्वक उनकी समस्याओं को सुना, तत्पश्चात संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के अन्दर निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से किया जाए। उन्होने जोर देते हुये कहा कि निस्तारण  गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए ताकि किसी फरियादी को दुबारा उस समस्या के निदान हेतु परेशान न होना पड़े।


श्री  मौर्य ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराना सरकार की प्रमुख  प्राथमिकता है। कहा कि अधिकारी शासन की मन्शा को समझे और सरकार की प्राथमिकताओ व जन आकांक्षाओ के अनुरूप अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। जन समस्याओं के निराकरण मे किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता किसी भी दशा मे क्षम्य नहीं होगी।  


उन्होने जनता दर्शन मे समस्यायें लेकर आये कई लोगो की समस्याओं के निदान हेतु सम्बन्धित जिलाधिकारियों से वार्ता भी की। जनता दर्शन में आवास आवंटन, चिकित्सा  सुविधा, भूमि विवाद, आदि से सम्बन्धित विभिन्न मामले आये। जनता दर्शन मे पीलीभीत, गोरखपुर, बुलन्दशहर, बस्ती, प्रतापगढ़, गाजीपुर, चन्दौली, रायबरेली, जौनपुर, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, हाथरस, शाहजहांपुर आदि जिलों के लोग अपनी समस्याएं लेकर आये।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।