Skip to main content

समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण एवं विकास के लिए अनेकों योजनाएं चला रही सरकार-श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य

समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण एवं विकास के लिए अनेकों योजनाएं चला रही सरकार-श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य
श्रम विभाग में श्रमिकों के बच्चों के जन्म से लेकर श्रमिक की मृत्यु तक में आर्थिक सहायता देने की योजनाएं -मनोहर लाल मन्नू कोरी


लखनऊः 30 नवम्बर, 2019


केन्द्र व प्रदेश की सरकार गरीबों, मजदूरों, किसानों व बेसहारा लोगों के हितों के लिए कार्य कर रही है। समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण एवं विकास के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं लघु व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर इन्हें वृद्धावस्था में पेंशन देने के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना एवं प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना संचालित की गयी हैं। योजनान्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 25.50 लाख श्रमिकों का तथा 9.18 लाख व्यापारियों का पंजीकरण किया जाना है। अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों एवं व्यापारियों को लाभान्वित करने के लिए 30 नवम्बर से 06 दिसम्बर 2019 तक पेंशन सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान 2.40 लाख श्रमिकों को पंजीकृत किया जाना है।


प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज यह बातें प्रेस को सम्बोधित करते हुए कही। श्री मौर्य आज श्रमिकों एवं लघु व्यापारियों के पंजीयन के लिए मा0 कांशीराम जी सांस्कृतिक स्थल (स्मृति उपवन) आशियाना, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पेंशन सप्ताह का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि योजनान्तर्गत पेंशन का लाभ लेने के लिए असंगठित कामगारों एवं लघु व्यापारियों को 18 से 40 वर्ष की आयु का होना चाहिए। कामगारों की वार्षिक आमदनी 1.80 लाख हो तथा व्यापारियों का वार्षिक कारोबार 1.5 करोड़ तक हो और ये ईपीएफ/एनपीएस/ईएसआईसी के सदस्य तथा आयकर दाता न हो, उन्हें 60 वर्ष की आयु पर 3000 रु0 मासिक पेंशन मिलेगी। इस योजना में जितना पैसा लाभार्थी जमा करेगा, उतना ही पैसा केन्द्र सरकार उसके खाते में जमा करेगी। आयु के अनुसार 55 रु0 से 200 रु0 तक जमा किया जाना है।


कार्यक्रम में उपस्थित श्रम एवं राज्य मंत्री श्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने पेंशन के लिए श्रमिकों एवं व्यापारियों को अधिक से अधिक पंजीकरण कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने तथा गरीबी से मुक्ति के लिए पंजीकरण जरूरी है। जिससे उनके खाते में उनके हक का पूरा पैसा भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग श्रमिकों के बच्चों के जन्म से लेकर श्रमिक की मृत्यु तक में परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए योजनाएं चला रहा है।।


इस अवसर पर अध्यक्ष उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति श्री रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि ईश्वर देश के गरीबों, मजदूरों व किसानों के हृदय में विराजते हैं। ये वे लोग हैं जो महल बनाते हैं लेकिन उसमें रहने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि सभी श्रमिक भाई अपने-अपने बच्चों को खूब पढ़ाओ-लिखाओ ताकि वे भी डाॅक्टर, इंजीनियर और अधिकारी बन सकें और आपकी सामाजिक हैसियत बदल सकें। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार पूरी तरह से आर्थिक मदद कर रही है। श्रमिकों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। वर्ष 2022 तक प्रदेश सरकार सभी गरीबों को पक्का मकान देगी।


प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन श्री सुरेश चन्द्रा ने कहा कि 23 करोड़ आबादी वाले इस प्रदेश में 05 करोड़ असंगठित कर्मकार हैं। 50 लाख श्रमिक उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हैं। पंजीकृत सभी श्रमिकों को 17 लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इन पेंशन योजना के तहत एक श्रमिक को 18 वर्ष 40 वर्ष के बीच कुल 27,200 रु0 जमा करना है और इतनी ही राशि केन्द्र सरकार इनके खाते में जमा करेगी।


इस कार्यक्रम में आदर्श व्यापार मण्डल लखनऊ के अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, उ0प्र0 व्यापारी कल्याण संघ के उपाध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता, ईंट भट्ठा निर्माण संघ के अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल तथा अपर श्रमायुक्त श्री बी0एन0 यादव के साथ विभागीय अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।