Skip to main content

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज तीर्थ पुरोहितों की प्रधान संस्था प्रयागवाल सभा के प्रतिनिधियों ने भेंट की 


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज तीर्थ पुरोहितों की प्रधान संस्था प्रयागवाल सभा के प्रतिनिधियों ने भेंट की 


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज तीर्थ पुरोहितों की प्रधान संस्था प्रयागवाल सभा, प्रयाग के अध्यक्ष जितेन्द्र गौड़ और महामंत्री राजेन्द्र पालीवाल के साथ आए तीर्थ पुरोहितों के एक दल ने भेंट कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इनके साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख फाफामऊ श्री संदीप यादव तथा प्रयाग के युवा नेता श्री राहुल यादव भी थे।


     अखिलेश यादव ने तीर्थपुरोहितों का सम्मान करते हुए उनकी मांगो के प्रति सहानुभूति जताई। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थानों की पवित्र स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए। संगम तट पर राजा हर्षवर्धन के द्वारा कुम्भ के अवसर पर दान पुण्य की तमाम कथाएं है। उनसे भावनात्मक एवं धार्मिक लगाव है। श्री यादव ने कहा कि प्रयागराज में अक्षयवट के दर्शनों पर रोक लगाना उचित नहीं। जहां वह स्थित है उस किले को केन्द्र सरकार को उत्तर प्रदेश सरकार को दान दे देना चाहिए।


     प्रयाग के तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमण्डल में संतोष भारद्वाज, जितेन्द्र गौड़, वीरेन्द्र तिवारी, दिनकर पाण्डेय, अमरनाथ तिवारी, नितिन भारद्वाज, गोविन्द मिश्र, अवनीश शर्मा, पंकज शोकहा, लकी पाण्डेय, पंकज शर्मा तथा प्रभाकर शर्मा शामिल थे।


     पुरोहित समाज ने श्री अखिलेश यादव को वर्श 2022 के विधानसभा चुनावों में बहुमत से जीत तथा मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर आप जनकल्याण के मार्ग पर ही चलना।


     प्रयागवाल सभा के अध्यक्ष जितेन्द्र गौड़ ने अखिलेश यादव को दिए गए ज्ञापन में कहा कि प्रयागराज में संगम क्षेत्र स्थित प्रयागवाल तख्त सहस्रो वर्षों से स्थापित हैं। सनातन धर्म के स्थापनाकाल से कभी अन्याय नहीं हुआ। संगम तट पर 112 तीर्थपुरोहित सूचीबद्ध हैं। गत 14 नवम्बर 2019 को अचानक प्रशासन और छावनी परिषद ने उनके स्थान को ध्वस्त कर दिया। तीर्थयात्रियों के पारिवारिक बहीखाते, वंशावली उसमें नष्ट हो गए। उन्होंने कहा कि बगैर सूचना ध्वस्तीकरण की अन्यायपूर्ण कार्यवाही है।


      प्रयागवाल सभा ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि अपने खर्च पर तीर्थपुरोहितों की क्षतिपूर्ति करे। महामंत्री राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि मांग पूरी न होने पर धरना, प्रदर्शन और आमरण अनशन किया जाएगा। प्रयागवाल सभा के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र गौड़ ने बताया कि प्रयागराज में अक्षयवट के दर्शन भी बंद कर दिया गया है। इस पर भाजपा सरकार का मौन अनुचित है।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।