Skip to main content

फिक्की फ्लो लखनऊ द्वारा तीन दिवसीय अन्र्तराज्यीय सम्मेलन का प्रारंभ आज यहां होटल हयात रीजेन्सी में किया गया


फिक्की फ्लो लखनऊ द्वारा तीन दिवसीय अन्र्तराज्यीय सम्मेलन का प्रारंभ आज यहां होटल हयात रीजेन्सी में किया गया


लखनऊ I फिक्की फ्लो लखनऊ द्वारा तीन दिवसीय अन्र्तराज्यीय सम्मेलन का प्रारंभ आज यहां होटल हयात रीजेन्सी में किया गया। यहां पहले दिन मीना बाजार का आयोजन भी किया गया।


मुगलकाल में शहर में प्रमुख बाजारों की एक गली को लेकर वहां मीना बाजार लगाया जाता था। इसी बात को ध्यान में रख कर फिक्की फ्लो ने आज होटल हयात में मीना बाजार नामक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में भाग लेनें के लिए फिक्की फ्लो ने पूरे भारत वर्ष से फिक्की फ्लो के सभी चैप्टर से लगभग 300 सदस्यों और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है और इसे अपने वर्षिक अन्तराज्यीय बैठक का स्वरूप दिया है।


इस प्रदर्शनी का उद्घाटन देश की सुप्रसिद्व लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी और फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष हरविंदर कौर ने किया।


बांसुरी के मधुर संगीत और जगमगाती रोशनियो और आकर्षक स्टालो पर देश भर से आए लगभग 300 फ्लो सदस्यों ने जमकर खरीददारी की। साडी, सूट, लहंगा, सरारा, गेरूआ, दुपट्टा और स्टोल के स्टाल विशेष रूप से आगन्तुको को आकर्षित कर रहे थे। इस सभी स्टालो में उत्तर प्रदेश की सभी प्रकार की हस्तकला जैसे मुकेश से लेकर चिकनकारी तक, बनारसी साडियो से लेकर जरदोजी, टिल्ला और पिट्टा का काम विशेष रूप से इस प्रदर्शनी में देखने को मिला इसके अलावा बाजार में नाजुक चप्पल और जूती, पोटली और अन्य आकर्षक घरेलू उत्पाद उत्तर प्रदेश के स्थानीय कारीगरों की कला को भी प्रदर्शित कर रहे थे।


इस दिन को यादगार बनाने के लिए देवा शरीफ से आये कव्वालों ने अपने सूफी संगीत और कव्वालियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। इस मीना बाजार में अवध के अल्पज्ञात दुर्लभ आभूषणों का भी प्रदर्शन किया गया।


फ्लोे की अध्यक्ष हरविन्दर कोैर तलवार ने कहा कि, “अंतरराज्यीय बैठक हमारे गतिशील अखिल भारतीय सदस्यों के प्रदर्शन, परामर्श और नेटवर्किंग साझा करने के अनुभव के लिए एक सामान्य मंच है। हमारा उद्देश्य पूरे भारत में दिल्ली और 16 अध्यायों से महिला उद्यमियों और पेशेवरों को एक साथ लाना है, विचारों के आदान-प्रदान और मन की बैठक के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करना है। हमारा प्रयास नेतृत्व करने के लिए बुद्धि विकसित करना है साथ ही महिलाओं के लिए मजबूत आवाज के रूप में एक साथ आना। ”


इस प्रदर्शनी के बारे में बताते हुए फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की अध्यक्षा माधुरी हलवासिया ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि लखनऊ इस बार फिक्की फ्लोे के वार्षिक अंतराज्यीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस प्रर्दशनी के माध्यम से हम स्थनीय कला और कारीगरो की प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। हमरा उद्ेश्य यह है कि देशभर से आए फिक्की फ्लोे के सदस्यो के माध्यम से हमारे प्रदेश की कला का देश में प्रचार हो। और यह हमारे लिए बहुत ही गर्व और संतोष का अनुभव रहा है।


इस प्रदर्शनी में 30 स्टाल लगे और इसमें हमारी राष्ट्रीय अध्यक्षा हरविन्दर कोैर सहित 300 फ्लो सदस्यों ने भाग लिया।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।